UP के हापुड़ में भीषण सड़क हादसा, बारात से लौट रही बस पर पलटा ट्रक, 6 मौत; 7 से अधिक घायल

Summary :

Hapur road accident: यूपी के हापुड़ जिले से एक भीषण सड़क हादसे की घटना सामने आई है, जहां धौलाना-गुलावठी रोड पर एक बारात से लौट रही बस और ट्रक के बीच भीषण भिड़ंत हुई, जिसमें मौके पर 6 लोगों की मौत हो गई। यह घटना उस वक्त हुआ जब बस में सवार लोग एक शादी समारोह से वापस आ रहे थे। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. वहीं शादी वाले घर हंसी-खुशी का माहौल था, वहीं अब मातम और सन्नाटा पसरा हुआ है। Hapur road accident: कैसे हुआ ये हादसा? घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन की…

Hapur road accident: यूपी के हापुड़ जिले से एक भीषण सड़क हादसे की घटना सामने आई है, जहां धौलाना-गुलावठी रोड पर एक बारात से लौट रही बस और ट्रक के बीच भीषण भिड़ंत हुई, जिसमें मौके पर 6 लोगों की मौत हो गई। यह घटना उस वक्त हुआ जब बस में सवार लोग एक शादी समारोह से वापस आ रहे थे। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. वहीं शादी वाले घर हंसी-खुशी का माहौल था, वहीं अब मातम और सन्नाटा पसरा हुआ है।

Hapur road accident: कैसे हुआ ये हादसा?

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं। बस में फंसे लोगों को किसी भी तरह से बाहर निकाला गया। सभी को जल्द से जल्द एंबुलेंस की मदद से नजदीकी अस्पतालों में एडमिट कराया गया. घायलों को पास के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज डॉक्टरों की निगरानी में जारी है. डॉक्टरों के मुताबिक, कई घायलों की स्थिति बेहद नाजुक बनी हुई है और जरूरत पड़ने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर भी किया जा सकता है.

Hapur News: पुलिस का बयान

बता दें कि स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, यह हादसा तेज़ रफ़्तार या लापरवाही से गाड़ी चलाने के कारण हुआ हो सकता है। पुलिस दोनों वाहनों के चालकों की भूमिका की जांच कर रही है। SP ने बताया, “ट्रक को घटनास्थल से हटा दिया गया है, और अब यातायात सामान्य हो गया है। मृतकों के परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए हैं, और कानूनी कार्रवाई चल रही है। बस में कुल 12 लोग सवार थे। इनमें से एक व्यक्ति की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है, और संभवतः वह बस का चालक था।”

Wedding bus accident : हादसे का खौफनाक मंजर देख कांप उठे लोग

ALSO READ: Delhi वालें गर्मी के लिए रहें तैयार! UP-Bihar में भी बरसेगी आग, इन राज्यों में बारिश के आसार; जानें ताजा वेदर अपडेट

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।