मकर संक्रांति पर ठिठुरी दिल्ली, कोहरे में लिपटा यूपी-बिहार, कई राज्यों में बारिश का अलर्ट

Aaj ka Mausam 14 Jan

Aaj ka Mausam 14 Jan: लोहड़ी के बाद मकर संक्रांति पर भी दिल्ली में मौसम मेहरबान नहीं रहा। हाड़ कंपाने वाले ठंड ने पूरे उत्तर भारत को परेशान कर रखा है। दिल्ली समेत उत्तर प्रदेश, बिहार, हिमाचल, उत्तराखंड, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और झारखंड जैसे राज्य घने कोहरे तथा कड़ाके की सर्दी झेल रहे हैं। इसके अलावा कई राज्यों में बारिश का अलर्ट भी जारी किया गया है, जिस वजह से गलन और ज्यादा बढ़ेगी। हिमाचल के मनाली, लाहौल-स्पीति और जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग और पहलगाम में बर्फबारी की संभावना है। आइए जानते हैं, आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम का हाल।

Delhi Weather: दिल्ली में येलो अलर्ट जारी

Aaj ka Mausam 14 Jan
Delhi Weather (Image- Social Media)

दिल्ली में इस वक्त पारा 3-4 डिग्री के बीच पहुंच गया है। आज सुबह भी कोहरा छाया हुआ है और शीतलहर ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी है। मौसम विभाग ने आज दिल्ली में येलो अलर्ट जारी किया है। यहां बुधवार को न्यूनतम तापमान लगभग 3°C-5°C और अधिकतम लगभग 14°C-18°C के बीच रहने का अनुमान है। 15 जनवरी के बाद हालात बेहतर होने की उम्मीद है।

Uttar Pradesh Weather: यूपी में हल्की बारिश

Aaj ka Mausam 14 Jan
Uttar Pradesh Weather (Image- Social Media)

उत्तर प्रदेश में भी कंपकंपी वाली ठंड पड़ रही है। प्रदेश के कई जिलों में कोहरे का कहर जारी है। रात में हवा की रफ्तार 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटा तक रहने से बर्फीली हवाओं ने बेहाल किया।अनुमान है 18 और 19 जनवरी को पश्चिमी यूपी के कई शहरों में हल्की बारिश भी हो सकती है।

Bihar Weather: बर्फीली हवा की चपेट में बिहार

Aaj ka Mausam 14 Jan
Bihar Weather (Image- Social Media)

बिहार में बर्फीली पछुआ हवा के कारण ठंड और ज्यादा बढ़ गई है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, उत्तरी भागों के ज्यादातर जिलों में घना कोहरा और पटना सहित अन्य भागों में हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा छाए रहने की संभावना है। IMD ने 15 जनवरी की सुबह तक उत्तर बिहार के सभी 19 जिलों में घना कोहरा छाए रहने की आशंका जताई गई है, जबकि दिन के समय धूप निकल सकती है।

Aaj ka Mausam 14 Jan: कहां होगी बर्फबारी?

Aaj ka Mausam 14 Jan
Aaj ka Mausam 14 Jan (Image- Social Media)

हिमाचल में 16 जनवरी को बर्फ़बारी की संभावना है। वहीं चंबा सहित कई जिलों में घने कोहरे और शीतलहर को लेकर येलो अलर्ट जारी हुआ है। इसके अलावा कश्मीर घाटी में भी ठंड का कहर बढ़ गया है। सोमवार रात से यहाँ तेजी से पारा लुढ़क रहा है। अगले 24 घंटों के दौरान जम्मू -कश्मीर में मुख्य रूप से मौसम शुष्क रहने का अनुमान जताया है।

यह भी पढ़ें: ठंड से कांप रही दिल्ली! कई राज्यों में शीतलहर का रेड अलर्ट, 4 में बारिश के आसार, जानें अपने शहर के मौसम का हाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

Related Posts

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।