Aaj ka Mausam 13 Jan: देशभर में ठंड का प्रचंड रूप देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, 3 राज्यों जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में बारिश और बर्फ़बारी की संभावना है। वहीं IMD ने 15 राज्यों में भीषण शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। इस वजह से तापमान में और गिरावट हो सकती है। राजधानी दिल्ली बीते दिन 3.2 डिग्री न्यूनतम तापमान के साथ शिमला से ज्यादा ठंडी रही और बीता दिन दिल्ली के लिए सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा है। आइए जानते, देशभर के और राज्यों में कैसा रहेगा मौसम का हाल।
Delhi Weather

दिल्ली-एनसीआर में ठंड ने जोरदार दस्तक दे दी है। पारा तेजी से गिरने से राजधानी कड़ाके की ठंड की चपेट में आ गई है। सफदरजंग में तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पिछले तीन सालों में सबसे कम है और सामान्य से करीब चार डिग्री नीचे है।
मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार तक ठंड का यही हाल बना रह सकता है। इसके बाद लोगों को कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। ठंड बढ़ने की वजह एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ बताया जा रहा है, जिसका असर दिल्ली-एनसीआर में महसूस किया जा रहा है।
Uttar Pradesh Weather

उत्तर प्रदेश में आज, 13 जनवरी को कई शहरों में भीषण शीतलहर चलने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार देवरिया, प्रयागराज, अयोध्या, लखनऊ, कानपुर, आगरा, मथुरा, मुजफ्फरनगर और गौतमबुद्ध नगर समेत कई जिलों में ठंडी हवाएं चलेंगी। सुबह के समय 5-10 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है, इसलिए यात्रा के दौरान सावधानी बरतें। लखनऊ में आज अधिकतम तापमान 17 डिग्री और न्यूनतम 8 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
Bihar Weather

बिहार में भी ठंड बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं। मौसम विभाग ने पटना, गया, सिवान, भागलपुर, बक्सर, पूर्णिया, आरा, छपरा, दरभंगा, कटिहार, बेगूसराय, लखीसराय, समस्तीपुर, मधुबनी और खगड़िया समेत कई जिलों में शीतलहर को लेकर अलर्ट जारी किया है। लोगों को ठंड और कोहरे को देखते हुए सतर्क रहने की सलाह दी है।
Aaj ka Mausam 13 Jan: इन 11 शहरों में आज कितना रहेगा तापमान?
| शहर | अधिकतम तापमान | न्यूनतम तापमान |
|---|---|---|
| दिल्ली | 17°C | 05°C |
| मुंबई | 29°C | 24°C |
| मनाली | 02°C | -12°C |
| लखनऊ | 17°C | 08°C |
| चेन्नई | 28°C | 23°C |
| कोलकाता | 22°C | 12°C |
| नैनीताल | 16°C | 04°C |
| जयपुर | 21°C | 09°C |
| पटना | 16°C | 09°C |
| भोपाल | 24°C | 11°C |
| रांची | 20°C | 07°C |





















