बर्फीली हवाओं से ठिठुर रहा उत्तर भारत! दिल्ली में 2 डिग्री तक गिरा पारा, यूपी-बिहार के लिए IMD का अलर्ट; जानें ताजा वेदर अपडेट

Aaj ka Mausam 12 Jan

Aaj ka Mausam 12 Jan: उत्तर भारत में कड़कड़ाती ठंड ने हालत ख़राब कर दी है। आज यानी 12 जनवरी को भी उत्तर भारत के बड़े हिस्से शीतलहर और घने कोहरे की चपेट में रहेंगे। मौसम विभाग के अनुसार, कई राज्यों में न्यूनतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है।

IMD ने चेतावनी जारी कर कहा है कि दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और हिमाचल प्रदेश में भीषण शीतलहर की स्थिति बनी रहेगी। राजधानी दिल्ली में सोमवार को न्यूनतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक ठंड से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। आइए जानते, देशभर के और राज्यों में कैसा रहेगा मौसम का हाल।

Delhi Weather

Aaj ka Mausam 12 Jan
Delhi Weather (Image- Social Media)

मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में अगले तीन दिनों तक ठंड और बढ़ने वाली है। न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री तक की गिरावट आ सकती है, जिससे पारा सामान्य से 3 से 5 डिग्री नीचे बना रहेगा। इसके बाद तापमान में हल्की बढ़ोतरी के आसार हैं। 12 जनवरी को दिल्ली के कई इलाकों में शीतलहर चल सकती है।

आने वाले दिनों में आसमान साफ रहेगा, लेकिन रात के समय धुंध और सुबह हल्का से मध्यम कोहरा देखने को मिल सकता है। वहीं बात करें दिल्ली की वायु गुणवत्ता की, तो वो अभी बहुत ख़राब श्रेणी में बानी हुई है। आज सुबह दिल्ली का औसत AQI 293 दर्ज किया गया, लेकिन कई इलाकों में यह 350 के करीब पहुंच गया है।

Uttar Pradesh Weather

Aaj ka Mausam 12 Jan
Uttar Pradesh Weather (Image- Social Media)

उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड पद रही है। कोहरे के साथ कोल्ड डे वाले दिन भी लौट आए हैं। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 24 घंटे बाद फिर यूपी के अलग-अलग जिलों में अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की कमी भी आएगी। राजधानी लखनऊ में सोमवार को सुबह हल्का कोहरा छाया रहेगा, वहीं दिन चढ़ने के साथ धूप भी खिली रहेगी।

Bihar Weather

Aaj ka Mausam 12 Jan
Bihar Weather (Image- Social Media)

बिहार में बर्फीली पछुआ हवा के कारण कंपकंपी वाली ठंड पद रही है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के उत्तरी भागों के 18 जिलों में घना कोहरा छाए रहने के साथ शीतलहर की स्थिति बनी रहेगी। इस दौरान तापमान में 1 से 2 डिग्री की गिरावट दर्ज होने की संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि सुबह और रात के समय अनावश्यक बाहर निकलने से बचें।

Aaj ka Mausam 12 Jan: इन 11 शहरों में आज कितना रहेगा तापमान?

शहर अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
दिल्ली 16°C 04°C
मनाली 03°C -11°C
मुंबई 29°C 24°C
जयपुर 19°C 07°C
चेन्नई 27°C 26°C
पटना 15°C 09°C
नैनीताल 14°C 03°C
कोलकाता 22°C 12°C
भोपाल 23°C 09°C
रांची 21°C 08°C
लखनऊ 16°C 09°C

यह भी पढ़ें: दिल्ली में गलन भरी ठंड, दक्षिण में बारिश का कहर, पहाड़ों पर बर्फबारी से बढ़ी कंपकपी, जानें ताजा वेदर अपडेट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

Related Posts

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।