500 से अधिक मौत, खचाखच भरे जेल! ईरान में उग्र हुआ विरोध प्रदर्शन, अमेरिका और इजरायल को दी खुली चेतावनी

Summary :

Tehran Protest Update: पिछले 15 दिनों से ईरान में देश के कई प्रांतों में बढ़ती मुद्रास्फीति और आर्थिक कठिनाइयों के खिलाफ गंभीर अशांति और विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। ये विरोध प्रदर्शन जल्द ही पूरे देश में तनावपूर्ण अशांति में तब्दील हो गए, जिसमें प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा बलों के बीच हिंसक झड़पें हुईं। ईरान में मानवाधिकार कार्यकर्ताओं  के प्रेस विंग के अनुसार, सरकार विरोधी प्रदर्शनों के दौरान लगभग 544 लोग मारे गए साथ ही 10,681 से अधिक लोगों को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया गया है। ईरान में 585 स्थानों पर प्रदर्शन हुए हैं, जिनमें सभी 31 प्रांतों के…

Tehran Protest Update: पिछले 15 दिनों से ईरान में देश के कई प्रांतों में बढ़ती मुद्रास्फीति और आर्थिक कठिनाइयों के खिलाफ गंभीर अशांति और विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। ये विरोध प्रदर्शन जल्द ही पूरे देश में तनावपूर्ण अशांति में तब्दील हो गए, जिसमें प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा बलों के बीच हिंसक झड़पें हुईं। ईरान में मानवाधिकार कार्यकर्ताओं  के प्रेस विंग के अनुसार, सरकार विरोधी प्रदर्शनों के दौरान लगभग 544 लोग मारे गए साथ ही 10,681 से अधिक लोगों को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया गया है।

ईरान में 585 स्थानों पर प्रदर्शन हुए हैं, जिनमें सभी 31 प्रांतों के 186 शहर शामिल हैं। विरोध प्रदर्शन 28 दिसंबर को शुरू हुए और कई शहरों में फैल गए, जिसके जवाब में अधिकारियों ने गिरफ्तारियों, दमनकारी कार्रवाइयों और बल प्रयोग का सहारा लिया।

Tehran Protest Update

Tehran Protest Update
Tehran Protest Update

ईरान में हालात बेकाबू होते जा रहे है और यह हिंसक विरोध प्रदर्शन कई शहरों में फैल गए हैं। अधिकारी गिरफ्तारियों, दमनकारी कार्रवाइयों और बल प्रयोग के जरिए जवाब दे रहे हैं। वहीं मानवाधिकार समूहों ने हताहतों की संख्या और प्रदर्शनकारियों के साथ किए जा रहे व्यवहार पर बार-बार चिंता जताई है। ईरानी अधिकारियों ने अशांति के लिए विदेशी हस्तक्षेप को जिम्मेदार ठहराया है, साथ ही इजरायल औऱ अमेरिका को खुली चेतावनी भी  दी है।

Iran Protest Death Toll

ईरान के कई प्रांतों में बड़े पैमाने पर हो रहे विरोध प्रदर्शनों के बीच डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि ईरान ने रेड लाइन को पार कर दिया है ज्यादातर प्रदर्शनकारियों की हत्याओं की खबरों के बाद, वाशिंगटन को बहुत कड़े विकल्पों पर विचार करने के लिए मजबूर होना पड़ा है। रिपोर्ट के अनुसार, ट्रंप को दिए गए विकल्पों में तेहरान में चुनिंदा ठिकानों पर लक्षित हमले शामिल हैं, जिनमें शासन के आंतरिक सुरक्षा तंत्र से जुड़े गैर-सैन्य बुनियादी ढांचे भी शामिल हैं।

Tehran Warns US

Tehran Protest Update
Tehran Protest Update

ईरान के संसद अध्यक्ष मोहम्मद बगेर ने कहा कि  अगर अमेरिका हमला करता है तो ईरान इजरायल और अमेरिकी सेना को निशाना बनाएगा। ऐसी हालात में अमेरिका के सैन्य ठिकानें, जहाज को निशाना बनाया जाएगा और तीखा जवाब दिया जाएगा। साथ ही बताया कि अभी ईरान चार मोर्चे आर्थिक, बौद्धिक, आतंकवाद और सैन्य पर अमेरिका और इजरायल के खिलाफ लड़ रहा है।

ALSO READ: ईरान की करेंसी क्रैश! युद्ध, आर्थिक संकट और हिंसक विरोध प्रदर्शन की लहर में टूटा Iranian Rial, सिर्फ 4 दिन में हुआ 42,025 से 9,94,055 रियाल प्रति डॉलर

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।