Aaj Ka Mausam 15 May 2026: Delhi में गर्मी का कहर, 10 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, MP-UP में चलेगी लू; जानें ताजा वेदर अपडेट

Summary :

Aaj Ka Mausam 15 May 2026: देशभर में मौसम के अलग-अलग रूप देखने को मिल रहा है। कहीं भीषण गर्मी पड़ रही है, तो कहीं बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने 10 राज्यों में भीषण बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया है। इन राज्यों में बारिश के साथ 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग के अनुसार, 15 और 16 मई को राजधानी दिल्ली का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता। दिन में तेज धूप और गर्म हवाओं की वजह से लोगों को दोपहर में सतर्क रहने की सलाह दी…

Aaj Ka Mausam 15 May 2026: देशभर में मौसम के अलग-अलग रूप देखने को मिल रहा है। कहीं भीषण गर्मी पड़ रही है, तो कहीं बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने 10 राज्यों में भीषण बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया है। इन राज्यों में बारिश के साथ 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

मौसम विभाग के अनुसार, 15 और 16 मई को राजधानी दिल्ली का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता। दिन में तेज धूप और गर्म हवाओं की वजह से लोगों को दोपहर में सतर्क रहने की सलाह दी गई है। हालांकि आसमान में हल्के बादल छाए रहने की संभावना बनी हुई है, जिससे शाम के समय हल्की राहत मिल सकती है।

Delhi Weather: दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी

Aaj Ka Mausam 15 May 2026
Delhi Weather (Image- Social Media)

राजधानी दिल्ली में 15 मई से गर्मी और बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहेगा। कुछ दिन हुई बारिश के बाद से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली थी, लेकिन आज से फिर तापमान बढ़ने का अनुमान है।

Uttar Pradesh Weather: यूपी में गर्म हवाएं बढ़ाएंगी मुश्किलें

उत्तर प्रदेश में भी गर्मी तेजी से बढ़ने वाली है। बीते कुछ दिनों से कई जिलों में आंधी-तूफान के साथ जमकर बारिश भी हुई। चिलचिलाती गर्मी से लोगों को कुछ दिन राहत मिली थी। लेकिन इस आंधी-तूफान के कारण प्रदेश में 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई। हालांकि लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज और वाराणसी समेत कई जिलों में तापमान 40 डिग्री के पार जा सकता है। पश्चिमी यूपी में गर्म हवाएं लोगों की मुश्किलें बढ़ाएंगी।

Bihar Weather: 19 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी

Aaj Ka Mausam 15 May 2026
Bihar Weather (Image- Social Media)

बिहार में भी मौसम का मिज़ाज बदलने वाला है। पटना, गया और भागलपुर जैसे शहरों में तेज धूप के साथ तापमान 39 से 41 डिग्री के बीच रह सकता है। हालांकि उत्तर और पूर्वी बिहार के जिलों में आंधी-बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने आज यानी शुक्रवार को 19 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। कुछ इलाकों में हल्के बादल और धूल भरी हवाएं चलने की संभावना है।

Temperature Forecast For 11 Cities: आज आपके शहर में कितना रहेगा तापमान?

City शहर अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
Delhi दिल्ली 41°C 24°C
Patna पटना 35°C 25°C
Chennai चेन्नई 39°C 27°C
Shimla शिमला 26°C 17°C
Jaipur जयपुर 42°C 29°C
Ranchi रांची 34°C 24°C
Kolkata कोलकाता 39°C 27°C
Nainital नैनीताल 26°C 19°C
Mumbai मुंबई 37°C 28°C
Bhopal भोपाल 42°C 31°C
Lucknow लखनऊ 38°C 27°C

Also Read: महंगाई का ‘ट्रिपल अटैक… Petrol ₹3.14 और Diesel ₹3.11 प्रति लीटर महंगा, CNG के भी बढ़े दाम

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।