महंगाई का ‘ट्रिपल अटैक… Petrol ₹3.14 और Diesel ₹3.11 प्रति लीटर महंगा, CNG के भी बढ़े दाम

Summary :

Petrol Diesel Price Hike: देशवासियों को सुबह-सुबह तगड़ा झटका लगा है। कमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों की कीमत में हुई बढ़ोतरी के बाद पेट्रोल-डीजल की कीमत में भी इजाफा हो गया है। पेट्रोल 3.14 रुपए और डीजल 3.11 रुपए प्रति लीटर महंगा हो गया है। अब राजधानी दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 97.91 रुपए और एक लीटर डीजल की कीमत 90.78 रुपए हो गई है। दिल्ली में सीएनजी की कीमत 2 रुपए प्रति किलो बढ़ गई है। इसी के साथ CNG की नई कीमत 79 रुपए प्रति किलो हो गई है। मिडिल ईस्ट तनाव के बीच क्रूड ऑयल की कीमतों…

Petrol Diesel Price Hike: देशवासियों को सुबह-सुबह तगड़ा झटका लगा है। कमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों की कीमत में हुई बढ़ोतरी के बाद पेट्रोल-डीजल की कीमत में भी इजाफा हो गया है। पेट्रोल 3.14 रुपए और डीजल 3.11 रुपए प्रति लीटर महंगा हो गया है। अब राजधानी दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 97.91 रुपए और एक लीटर डीजल की कीमत 90.78 रुपए हो गई है। दिल्ली में सीएनजी की कीमत 2 रुपए प्रति किलो बढ़ गई है। इसी के साथ CNG की नई कीमत 79 रुपए प्रति किलो हो गई है।

मिडिल ईस्ट तनाव के बीच क्रूड ऑयल की कीमतों में भी भारी उछाल आया था। जिसके वजह से भारत की सरकारी कंपनियों को हर दिन एक हजार करोड़ यानी महीने में 30 हजार करोड़ रुपए का नुकसान हो रहा था। कुछ समय पहले तक जो कच्चा तेल 70 डॉलर प्रति बैरल के आस-पास था, जो अब 126 डॉलर प्रति बैरल पहुंच चुका है।

Petrol Price Today: पेट्रोल के नए दाम

Petrol Diesel Price Hike
Petrol Price Today (Image- Social Media)
शहर पुराने दाम (रुपए/लीटर) नए दाम (रुपए/लीटर) कुल बढ़ोतरी (रुपए)
दिल्ली 94.77 97.77 3.00
चेन्नई 100.80 103.67 2.87
मुंबई 103.50 106.50 3.00
कोलकाता 105.45 108.74 3.29

Diesel Price: डीजल के दाम में बढ़ोतरी

शहर पुराने दाम (रुपए/लीटर) नए दाम (रुपए/लीटर) कुल बढ़ोतरी (रुपए)
दिल्ली 87.67 90.67 3.00
चेन्नई 92.39 95.25 2.86
कोलकाता 92.02 95.13 3.11
मुंबई 90.03 93.03 3.00

CNG Price Hike: देखें CNG के ताजा भाव

Petrol Diesel Price Hike
CNG Price Hike (Image- Social Media)
शहर संशोधित दरें (प्रति किलो)
दिल्ली 79.09 रुपये
करनाल 83.43 रुपये
अजमेर 88.44 रुपये
कानपुर 90.42 रुपये
शामली 87.58 रुपये
गुरुग्राम 84.12 रुपये
हापुड़ 88.70 रुपये
बांदा 85.42 रुपये
नोएडा 87.70 रुपये
पाली 88.44 रुपये
कैथल 84.43 रुपये
ग्रेटर नोएडा 87.70 रुपये
महोबा 85.42 रुपये
मेरठ 87.58 रुपये
राजसमंद 88.44 रुपये
गौतम बुद्ध नगर 87.70 रुपये
हमीरपुर 90.42 रुपये
रेवाड़ी 83.70 रुपये
चित्रकूट 85.42 रुपये
गाजियाबाद 87.70 रुपये
फतेहपुर 90.42 रुपये
मुजफ्फरनगर 87.58 रुपये

Petrol Diesel Price 15 May 2026: घर बैठे कैसे चेक करें पेट्रोल डीजल रेट

तरीका कैसे चेक करें
SMS से IOC: RSP <City Code> भेजें 9224992249 पर BPCL: RSP <City Name> भेजें 9223112222 पर HPCL: HPPRICE <City Name> भेजें 9222201122 पर
ऑफिशियल वेबसाइट संबंधित तेल कंपनी की वेबसाइट पर जाएँ और “Fuel Price” सेक्शन में शहर चुनें
मोबाइल ऐप कंपनी की आधिकारिक ऐप डाउनलोड करें और अपना शहर सेलेक्ट करें
गूगल सर्च गूगल में टाइप करें: “Petrol price in + अपने शहर का नाम”
न्यूज़ ऐप/टीवी न्यूज ऐप या टीवी चैनल पर दैनिक फ्यूल रेट देखें

Also Read: UP Thunderstorm: यूपी में आंधी-बारिश का कहर, 111 लोगों की मौत, सीएम योगी ने तत्काल राहत के दिए निर्देश

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।