UP Thunderstorm: यूपी में आंधी-बारिश का कहर, 111 लोगों की मौत, सीएम योगी ने तत्काल राहत के दिए निर्देश

Summary :

UP Thunderstorm: उत्तर प्रदेश के कई जिलों में तेज तूफान और बारिश से भारी तबाही। आंधी-बारिश के कारण पेड़ और बिजली के खंभे उखड़ गये और मकानों को नुकसान पहुंचा तथा कम से कम 111 लोगों की मौत हो गयी और 72 लोग घायल हो गये। राहत आयुक्त कार्यालय ने यह जानकारी दी । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को बेमौसम बारिश, आंधी और बिजली गिरने से हुई जानमाल की हानि और क्षति का संज्ञान लिया तथा अधिकारियों को 24 घंटे के भीतर प्रभावित परिवारों को सहायता राशि वितरित करने तथा उनसे सीधे संवाद कर आवश्यक मदद उपलब्ध कराने के…

UP Thunderstorm: उत्तर प्रदेश के कई जिलों में तेज तूफान और बारिश से भारी तबाही। आंधी-बारिश के कारण पेड़ और बिजली के खंभे उखड़ गये और मकानों को नुकसान पहुंचा तथा कम से कम 111 लोगों की मौत हो गयी और 72 लोग घायल हो गये। राहत आयुक्त कार्यालय ने यह जानकारी दी ।

UP Thunderstorm
UP Thunderstorm

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को बेमौसम बारिश, आंधी और बिजली गिरने से हुई जानमाल की हानि और क्षति का संज्ञान लिया तथा अधिकारियों को 24 घंटे के भीतर प्रभावित परिवारों को सहायता राशि वितरित करने तथा उनसे सीधे संवाद कर आवश्यक मदद उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

UP Weather Update: आंधी-बारिश और बिजली गिरने से भारी नुकसान

राहत आयुक्त कार्यालय द्वारा बृहस्पतिवार सुबह ‘एक्स’ पर जारी पोस्ट के अनुसार, 13 मई को खराब मौसम के कारण आंधी-तूफान, बारिश, ओलावृष्टि और बिजली गिरने से प्रदेश में 96 लोगों की मौत हुई थी। बाद में विभिन्न जिलों से मिली रिपोर्ट के आधार पर मृतकों की संख्या बढ़कर 111 तक पहुंच गई। बयान के अनुसार, इन घटनाओं में 53 लोग घायल हुए, 227 मकान क्षतिग्रस्त हुए और 170 मवेशियों की भी मौत हुई है।

UP Weather Update
UP Weather Update

UP Thunderstorm: प्रभावित लोगों को सीएम योगी देगी सहायता

राहत आयुक्त कार्यालय ने कहा कि वह जिला अधिकारियों के साथ सीधे समन्वय के माध्यम से स्थिति की लगातार निगरानी कर रहा है और जिलों को आवश्यक धन उपलब्ध कराया जा रहा है। आदित्यनाथ ने जिलाधिकारियों और विभिन्न विभागों के अधिकारियों को प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने और पीड़ितों और उनके परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान करने का निर्देश दिया।

UP Thunderstorm
UP Thunderstorm

उन्होंने अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए और बीमा कंपनियों के साथ-साथ राजस्व और कृषि विभाग को नुकसान का सर्वेक्षण करने और सरकार को रिपोर्ट सौंपने का आदेश दिया।

ALSO READ: Delhi Work From Home News: दिल्ली के सरकारी दफ्तरों के समय में बदलाव, दो दिन होगा वर्क फ्रॉम होम, CM रेखा गुप्ता का बड़ा ऐलान

Rahul Kumar Rawat