Delhi Work From Home News: दिल्ली के सरकारी दफ्तरों के समय में बदलाव, दो दिन होगा वर्क फ्रॉम होम, CM रेखा गुप्ता का बड़ा ऐलान

Summary :

Delhi Work From Home News: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बड़ा ऐलान किया है। CM ने कहा कि राजधानी के सरकारी दफ्तरों में हफ्ते में दो दिन का वर्क फ्रॉम होम कराया जाएगा। वहीं प्राइवेट कंपनियों को भी दो दिन वर्क फ्रॉम होम की अपील करेगी। उन्होंने कहा कि सरकार पेट्रोल-डीजल बचाने के लिए सरकारी और प्राइवेट दोनों स्तरों पर काम कर रही है। इसके लिए ‘मेरा भारत मेरा योगदान’ स्कीम शुरू की गई है। Delhi WFH Rules: सरकारी दफ्तरों में 2 दिन होगा वर्क फ्रॉम होम मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि पीएम मोदी ने देश के हर…

Delhi Work From Home News: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बड़ा ऐलान किया है। CM ने कहा कि राजधानी के सरकारी दफ्तरों में हफ्ते में दो दिन का वर्क फ्रॉम होम कराया जाएगा। वहीं प्राइवेट कंपनियों को भी दो दिन वर्क फ्रॉम होम की अपील करेगी। उन्होंने कहा कि सरकार पेट्रोल-डीजल बचाने के लिए सरकारी और प्राइवेट दोनों स्तरों पर काम कर रही है। इसके लिए ‘मेरा भारत मेरा योगदान’ स्कीम शुरू की गई है।

Delhi WFH Rules: सरकारी दफ्तरों में 2 दिन होगा वर्क फ्रॉम होम

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि पीएम मोदी ने देश के हर नागरिक से जो अपील की है वह देशहित में है। इसके लिए हमने कुछ प्लान बनाया है। दिल्ली के सभी सरकारी दफ्तरों में कर्मचारी हफ्ते में दो दिन ‘वर्क फ्रॉम होम’ करेंगे। इस फैसले का मुख्य उद्देश्य सड़कों पर गाड़ियों की संख्या कम करना है, जिससे न सिर्फ पेट्रोल-डीजल की बचत होगी, बल्कि राजधानी के वायु प्रदूषण आने की उम्मीद है।

सरकारी अधिकारियों को मिलने वाले ईंधन में 20% की कटौती

सीएम रेखा गुप्ता ने सरकारी अधिकारियों और मंत्रियों के काफिलों में भी कटौती की गई है। इसके साथ ही सरकारी वाहनों को दिए जाने वाले ईंधन में भी 20 प्रतिशत की कटौती की जाएगी। पहले जिन अधिकारीयों को 200 से 250 लीटर तक ईंधन मिलता था, अब उसमें कमी की जाएगी। इसके अलावा सप्ताह में हर सोमवार को मंडे मेट्रो के तौर पर काम करेंगे, यानी हर कर्मचारी मेट्रो से दफ्तर आएंगे। दिल्ली में जहां भी सरकारी अधिकारियों की कॉलोनी है, उनके लिए 58 बसें तैनात की जाएंगी, जो कॉलोनी से मेट्रो स्टेशन तक चलेंगी।

Work From Home Delhi News: “कोर्ट ऑनलाइन सुनवाई करें”

मुख्यमंत्री ने ये भी कहा है कि सरकार ने अदालतों से अपील की है कि ज्यादा से ज्यादा ऑनलाइन सुनवाई करें, जिससे समय और संसाधन की बचत होगी। दिल्ली सरकार के किसी भी मंत्री या अधिकारी की विदेश यात्रा नहीं होगी। सरकार सिर्फ 100% भारत में बने उत्पादों का ही इस्तेमाल करेगी। यह योजना अगले 90 दिन तक जनता के बीच चलायी जाएगी। लोगों को बचत के लिए शपथ दिलाई जाएगी, और मुख्यमंत्री ने दिल्ली के हर नागरिक से इस कैंपेन में शामिल होने की अपील की है।

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।