इंफाल, 1 नवंबर (आईएएनएस)। मणिपुर पुलिस, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और असम राइफल्स की संयुक्त टीमों द्वारा चलाए गए कई तलाशी अभियानों के बाद रविवार को 28 अक्टूबर को लापता हुए दो कुकी युवकों के शव बरामद किए गए।
मणिपुर पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि 28 अक्टूबर को कांगपोकपी जिले के ताफौ कुकी गांव से दो व्यक्तियों के लापता होने के बाद, मणिपुर पुलिस, सीआरपीएफ, कोबरा (कमांडो बटालियन फॉर रेसोल्यूट एक्शन), रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) और असम राइफल्स की संयुक्त टीमों द्वारा कई तलाशी अभियान चलाए गए।
चल रहे अभियानों के तहत, मणिपुर पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा बलों की टीमों द्वारा रविवार को एसपी रोड के किनारे इंफाल-दिमापुर राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-2) के पूर्व में स्थित क्षेत्र में एक व्यापक संयुक्त तलाशी अभियान चलाया गया।
अधिकारी ने बताया कि व्यापक तलाशी अभियान के दौरान, संयुक्त टीमों ने क्षेत्र से दो शव बरामद किए। शवों की बरामदगी के बाद पुलिस आवश्यक कानूनी औपचारिकताओं और अन्य प्रक्रियाओं को पूरा कर रही है।
इस बीच, अधिकारियों ने बताया कि घटना के लिए जिम्मेदार लोगों की पहचान और गिरफ्तारी के उद्देश्य से इलाके में व्यापक तलाशी और छानबीन अभियान जारी रहेगा।
कंगपोकपी जिले में जनजातीय एकता समिति (सीओटीयू) द्वारा दो युवकों के कथित अपहरण के विरोध में बुलाए गए 48 घंटे के बंद के कारण शनिवार शाम तक इम्फाल-दिमापुर राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-2) पर यातायात बाधित रहा। बंद गुरुवार शाम 5 बजे शुरू हुआ, जिसके दौरान दुकानें, बाजार और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रहे।
सीओटीयू ने आरोप लगाया था कि दो कुकी युवकों का अपहरण ‘नागा उग्रवादियों’ ने किया था।
मणिपुर के उपमुख्यमंत्री नेमचा किपगेन ने इससे पहले संबंधित अधिकारियों से 28 अक्टूबर की शाम को कंगपोकपी जिले से लापता हुए दो कुकी युवकों का पता लगाने और उन्हें बचाने के लिए हर संभव प्रयास करने का आग्रह किया था।
इससे पहले एक बयान में, किपगेन ने बुधवार शाम को ताफौ कुकी गांव के पास से दो युवकों के कथित अपहरण की कड़ी निंदा की थी।
दोनों व्यक्तियों की पहचान टिंगिनलुन चोंगलोई (21) और पाओगिनलाल हैंगशिंग (20) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि अज्ञात बदमाशों ने कथित तौर पर उनका अपहरण कर लिया था।
–आईएएनएस
एमएस/
(This content is sourced from a syndicated feed and is published as received. Punjab Kesari assumes no responsibility or liability for its accuracy, completeness, or content.)


Download Android App
Download iOS App



