Aaj Ka Mausam 18 May 2026: Delhi में लू का डबल अटैक, 17 राज्यों में आंधी-बारिश, जानें आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम का हाल

Summary :

Aaj Ka Mausam 18 May 2026: मई का महीना आधा बीत चुका है और अब गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। दिल्ली-यूपी सहित उत्तर भारत के कुछ राज्यों में भीषण गर्मी पड़ने की आशंका है। इस दौरान तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है। दिन के समाय तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। इस बीच मौसम विभाग ने 17 राज्यों में आंधी-तूफान के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही पूर्वोत्तर भारत के राज्यों असम, मेघालय, त्रिपुरा, मणिपुर, मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड…

Aaj Ka Mausam 18 May 2026: मई का महीना आधा बीत चुका है और अब गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। दिल्ली-यूपी सहित उत्तर भारत के कुछ राज्यों में भीषण गर्मी पड़ने की आशंका है। इस दौरान तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है। दिन के समाय तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। इस बीच मौसम विभाग ने 17 राज्यों में आंधी-तूफान के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही पूर्वोत्तर भारत के राज्यों असम, मेघालय, त्रिपुरा, मणिपुर, मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड में 18 मई को बिजली गिरने के साथ बारिश की संभावना है।

Delhi Heatwave Alert: दिल्ली में लू का कहर

Aaj Ka Mausam 18 May 2026
Delhi Heatwave Alert (Image- Social Media)

दिल्ली में आज का दिन बेहद ही शुष्क और गर्म रहने की संभावना है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। इस दौरान गर्म हवाएं चलने का भी अलर्ट है, जिसकी रफ्तार करीब 25 किलोमीटर प्रति घंटे हो सकती है। मौसम विभाग ने दिल्लीवालों को सावधान किया है, अगले दो दिनों में भीषण गर्मी पड़ सकती है।

Uttar Pradesh Weather: भट्टी की तरह तप रहा यूपी

उत्तर प्रदेश में भी भयंकर गर्मी पड़ रही है। प्रदेश के कई जिलें भट्टी की तरह तप रहे हैं। प्रयागराज, गाजीपुर, उरई और आगरा में अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर दर्ज किया जा सकता है। दिन के समय तेज धूप और गर्म हवाएं गर्मी के एहसास को और बढ़ाएंगी। दिन के अलावा रात में भी गर्मी हाल बेहाल करेगी। मौसम विभाग ने आज 33 जिलों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है।

Bihar Weather: बिहार में बारिश

Aaj Ka Mausam 18 May 2026
Bihar Weather (Image- Social Media)

बिहार भी भीषण गर्मी की चपेट में है। मौसम विभाग ने भागलपुर, पूर्णिया, सहरसा, सुपौल,कटिहार, अररिया, मुंगेर, खगड़िया, दरभंगा और मधुबनी में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की है। प्रदेश के 9 जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार चला गया है, वहीं न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा।

Temperature Forecast For 11 Cities: आज आपके शहर में कितना रहेगा तापमान?

शहर अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
दिल्ली (Delhi) 43°C 31°C
जयपुर (Jaipur) 43°C 31°C
भोपाल (Bhopal) 42°C 30°C
पटना (Patna) 40°C 28°C
कोलकाता (Kolkata) 38°C 29°C
रांची (Ranchi) 37°C 27°C
चेन्नई (Chennai) 35°C 30°C
मुंबई (Mumbai) 33°C 30°C
शिमला (Shimla) 32°C 21°C
नैनीताल (Nainital) 31°C 30°C
लखनऊ (Lucknow) 43°C 29°C

 

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।