Aaj Ka Mausam 20 May 2026: दिल्ली-यूपी में Heatwave का कहर, 13 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें ताजा वेदर अपडेट

Summary :

Aaj Ka Mausam 20 May 2026: देशभर में मौसम के दो रूप देखने को मिल रहे हैं। एक तरफ कुछ राज्यों में भीषण गर्मी पड़ रही है, तो दूसरी तरफ कुछ राज्यों में बारिश हो रही है। दिल्ली-एनसीआर, यूपी, बिहार, राजस्थान और मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी के साथ हीटवेव का कहर जारी है। कई इलाकों में तापमान 45-47°C तक पहुंचने के अनुमान हैं। इस बीच मौसम विभाग ने 13 राज्यों में आंधी-बारिश और तूफान का अलर्ट जारी किया है। IMD ने अपने अलर्ट में कहा है कि अगले 15 घंटे के अंदर इन राज्यों में तूफानी बारिश हो सकती…

Aaj Ka Mausam 20 May 2026: देशभर में मौसम के दो रूप देखने को मिल रहे हैं। एक तरफ कुछ राज्यों में भीषण गर्मी पड़ रही है, तो दूसरी तरफ कुछ राज्यों में बारिश हो रही है। दिल्ली-एनसीआर, यूपी, बिहार, राजस्थान और मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी के साथ हीटवेव का कहर जारी है। कई इलाकों में तापमान 45-47°C तक पहुंचने के अनुमान हैं।

इस बीच मौसम विभाग ने 13 राज्यों में आंधी-बारिश और तूफान का अलर्ट जारी किया है। IMD ने अपने अलर्ट में कहा है कि अगले 15 घंटे के अंदर इन राज्यों में तूफानी बारिश हो सकती है। जिन राज्यों में बारिश का अलर्ट है, उसमें बिहार, झारखंड, ओडिशा, उत्तराखंड शामिल हैं। इन राज्यों में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। आइए जानते हैं, आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम का हाल।

Delhi Heatwave Alert: दिल्ली में हीटवेव अलर्ट

Aaj Ka Mausam 20 May 2026
Delhi Heatwave Alert (Image- Social Media)

दिल्ली-एनसीआर में गर्मी अपने चरम पर है। अगले तीन दिनों तक लोगों को हीटवेव का सामना करना पड़ेगा। मौसम विभाग के मुताबिक, 20 मई से 22 मई तक राजधानी में हीटवेव का असर बना रहेगा। 23 मई के बाद मौसम में कुछ हल्का बदलाव देखने को मिल सकता है। इस दौरान आसमान मुख्यतः साफ़ रहने की संभावना जताई गई है।

Uttar Pradesh Weather: यूपी में गर्मी का सितम

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भीषण गर्मी का कहर देखने को मिल रहा है। बांदा जिले में तापमान 47 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है। मौसम विभाग ने पश्चिमी और पूर्वी यूपी के कई इलाकों में तापमान 45 डिग्री के पार जाने की चेतावनी जारी की है। IMD ने बुधवार को नोएडा, आगरा, वाराणसी, प्रयागराज, कानपुर, जालौन, बरेली के लिए हीटवेव की चेतावनी दी है। 20 से 25 मई के बीच लू चलने की संभावना है।

Bihar Weather: बिहार में बारिश

Aaj Ka Mausam 20 May 2026
Bihar Weather (Image- Social Media)

बिहार में मौसम अभी मिला-जुला है। आज राज्य के दक्षिण और मध्य जिलों में 43 से 45 डिग्री तक तापमान पहुंच सकता है। इन जिलों में भीषण गर्मी और लू का अलर्ट है। मौसम विभाग ने 25 मई तक बिहार में आंधी-बारिश के साथ तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 81 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। सीमांचल उत्तर-पूर्व के जिलों पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज, अररिया, सुपौल में आंधी बारिश की संभावना है।

Temperature Forecast For 11 Cities: आज आपके शहर में कितना रहेगा तापमान?

शहर अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
दिल्ली (Delhi) 45°C 27°C
भोपाल (Bhopal) 45°C 30°C
जयपुर (Jaipur) 44°C 30°C
लखनऊ (Lucknow) 43°C 29°C
चेन्नई (Chennai) 38°C 29°C
कोलकाता (Kolkata) 37°C 27°C
पटना (Patna) 36°C 27°C
रांची (Ranchi) 36°C 25°C
मुंबई (Mumbai) 33°C 28°C
नैनीताल (Nainital) 29°C 19°C
शिमला (Shimla) 28°C 20°C

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।