Aaj Ka Mausam 21 May 2026: Delhi-UP में गर्मी का तांडव! 17 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम का हाल

Summary :

Aaj Ka Mausam 21 May 2026: देश के कई राज्यों में भीषण गर्मी पड़ रही है। सुबह होते ही तेज धूप और गर्म हवाएं लोगों की परेशानी बढ़ा रही है। दिल्ली, यूपी, जयपुर, बांदा, पटना और कई अन्य शहरों में गर्मी अपने चरम पर पहुंच चुकी है। इस बीच मौसम विभाग ने 17 राज्यों में आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान करीब 80 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, मॉनसून बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में अनुकूल परिस्थितियों के चलते धीरे-धीरे उत्तर और पूर्व…

Aaj Ka Mausam 21 May 2026: देश के कई राज्यों में भीषण गर्मी पड़ रही है। सुबह होते ही तेज धूप और गर्म हवाएं लोगों की परेशानी बढ़ा रही है। दिल्ली, यूपी, जयपुर, बांदा, पटना और कई अन्य शहरों में गर्मी अपने चरम पर पहुंच चुकी है। इस बीच मौसम विभाग ने 17 राज्यों में आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान करीब 80 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार, मॉनसून बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में अनुकूल परिस्थितियों के चलते धीरे-धीरे उत्तर और पूर्व की ओर बढ़ रहा है। आने वाले दिनों में इससे पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत के कई हिस्सों में बारिश की संभावना है। आइए जानते हैं, आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम का हाल।

Delhi Heatwave Alert: भट्टी की तरह तप रही दिल्ली

Aaj Ka Mausam 21 May 2026
Delhi Heatwave Alert (Image- Social Media)

राजधानी दिल्ली में सूरज के तीखे तेवर देखने को मिल रहे हैं। आसमान से आग बरस रही है और झुलसाने वाली गर्मी के कारण दिल्ली-एनसीआर भट्टी की तरह तप रहा है। मौसम विभाग ने राजधानी दिल्ली में अगले कुछ दिनों तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान तापमान 47 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच सकता है। 26 मई तक दिल्लीवालों को भीषण गर्मी से राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है।

Uttar Pradesh Weather: यूपी में 5 दिनों तक भीषण लू का अलर्ट

उत्तर प्रदेश में गर्मी का प्रचंड रूप देखने को मिल रहा है। पश्चिमी और पूर्वी यूपी के कई जिलों में अगले 5 दिनों तक भीषण लू का अलर्ट जारी किया है। यहां तापमान 48 डिग्री तक पहुंच गया है। मौसम विभाग ने आज यूपी के 59 जिलों में लू का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में तीखी धूप के साथ दिनभर गर्म हवाएं चलने की संभावना है।

Bihar Weather: बिहार में मौसम के दो रूप

Aaj Ka Mausam 21 May 2026
Bihar Weather (Image- Social Media)

बिहार में भी इस समय का दोहरा मिजाज़ देखने को मिल रहा है। एक तरफ राज्य के कुछ हिस्सों भीषण लू की चपेट में हैं, वहीं दूसरी तरफ कई इलाकों में आंधी-बारिश की स्थिति बनी हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र ने आज राज्य के पांच पश्चिमी जिलों में भीषण लू को लेकर ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है। इसके उलट राजधानी पटना सहित 27 जिलों में धूल भरी आंधी जे साथ बारिश की संभावना है।

Temperature Forecast For 11 Cities: आज आपके शहर में कितना रहेगा तापमान?

शहर (City) अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
दिल्ली (Delhi) 46°C 28°C
जयपुर (Jaipur) 44°C 27°C
भोपाल (Bhopal) 43°C 28°C
लखनऊ (Lucknow) 43°C 29°C
रांची (Ranchi) 39°C 26°C
चेन्नई (Chennai) 39°C 29°C
कोलकाता (Kolkata) 38°C 28°C
पटना (Patna) 37°C 28°C
मुंबई (Mumbai) 33°C 27°C
शिमला (Shimla) 30°C 21°C
नैनीताल (Nainital) 29°C 22°C

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।