Delhi में छाए बादल! UP-Bihar समेत 18 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट; जानें आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम का हाल

Aaj Ka Mausam 5 April 2026

Aaj Ka Mausam 5 April 2026: अप्रैल की शुरुआत चिलचिलाती गर्मी से नहीं, बल्कि आंधी-बारिश से हुई। आज 5 अप्रैल को दिल्ली, यूपी समेत कई राज्यों आसमान में बादलों का डेरा बना हुआ है। मौसम विभाग ने 6-7 अप्रैल तक देशभर के कई राज्यों में मौसम बिगड़ने का पूर्वानुमान जारी किया है। इस दौरान कई जगहों पर ओले भी गिर सकते हैं। मौसम विभाग ने खराब मौसम से लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव 7 और 8 अप्रैल अधिक रहेगा। आइए जानते हैं, आपके शहर में कैसा रहेगा आज मौसम का हाल।

Heavy Rain Alert: इन राज्यों में होगी बारिश

Aaj Ka Mausam 5 April 2026
Heavy Rain Alert (Image- Social Media)

मौसम विभाग के मुताबिक, 5 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। वहीं 7 और 8 अप्रैल को बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, केरल, तमिलनाडु, तेलंगाना और कर्नाटक में बारिश और आंधी-तूफान के आसार हैं।

Delhi Weather

दिल्ली में शनिवार को आंधी-बारिश हुई थी। IMD के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के चलते 5 अप्रैल को दिल्ली में हल्के बादल छाए रहेंगे, लेकिन बारिश की संभावना नहीं है। इस दौरान तापमान करीब 18°C तक रह सकता है। हालांकि 7-8 अप्रैल को एक बार फिर आंधी-बारिश हो सकती है।

Uttar Pradesh Weather

मौसम विभाग के मुताबिक, 5 अप्रैल को उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश हो सकती है। पश्चिमी विक्षोभ के चलते यूपी में 5 से 8 अप्रैल तक मौसम बिगड़ा हुआ रहेगा। 5 से 8 अप्रैल के बीच लखनऊ, कानपुर, झांसी, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, अलीगढ़, बुलंदशहर, फिरोजाबाद, महोबा, झांसी, जालौन, महामायानगर, हमीरपुर, महोबा और हरदोई में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कई जगहों पर ओलावृष्टि भी हो सकती है।

Bihar Weather

Aaj Ka Mausam 5 April 2026
Bihar Weather (Image- Social Media)

मौसम विभाग के मुताबिक, बिहार में 5,6 और 9 अप्रैल को गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। जबकि 7 और 8 अप्रैल को कई जगहों पर ओले गिरने और वज्रपात की संभावना है। इस दौरान 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से तेज हवाएं चलेंगी। IMD के मुताबिक, राज्य में अगले 24 घंटों के दौरान तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट देखने को मिल सकती है।

Aaj Ka Mausam 5 April: इन 11 शहरों में आज कितना रहेगा तापमान?

शहर अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
दिल्ली 29°C 18°C
लखनऊ 32°C 20°C
शिमला 18°C 08°C
पटना 35°C 23°C
कोलकाता 34°C 25°C
भोपाल 32°C 21°C
चेन्नई 34°C 28°C
मुंबई 29°C 25°C
रांची 31°C 20°C
जयपुर 29°C 18°C
नैनीताल 21°C 12°C

यह भी पढ़ें: विदेश से रची गई थी चंडीगढ़ हैंड ग्रेनेड हमले की साजिश, सामने आया ISI का हाथ, 5 आतंकी गिरफ्तार!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।