Aaj Ka Mausam 6 April 2026: देशभर में मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। उत्तर भारत से लेकर पूर्वी राज्यों तक, मौसम के अलग-अलग रूप दिखाई दे रहे हैं। कहीं तेज धूप, तो कहीं बारिश कहर बरपा रही है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण देश के 9 राज्यों में आज भी आंधी-बारिश की आशंका है, जिसके लिए अलर्ट जारी किया गया है। जिन 9 जगहों पर आज बारिश के आसार हैं, उनमें राजस्थान , दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार , पश्चिम बंगाल , मध्य प्रदेश, राजस्थान , हिमाचल और उत्तराखंड शामिल हैं।
इन क्षेत्रों में बारिश के साथ 40-50 किमी/घंटा की रफ़्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं और कहीं-कहीं ओले भी गिर सकते हैं। IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में दो पश्चिमी विक्षोभ एक साथ सक्रिय होंगे, जिनका असर 7 और 8 अप्रैल को सबसे ज्यादा देखने को मिलेगा।
Delhi Weather

दिल्ली-एनसीआर में पिछले कुछ दिनों से लगातार छिटपुट बारिश हो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक आज राजधानी में आंशिक रूप से बदल छाए रहेंगे। जबकि 7 अप्रैल को भी बाल छाए रहेंगे और साथ ही हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से तेज हवाएं चलेंगी। वहीं 8 अप्रैल को गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना बनी रहेगी।
Uttar Pradesh Weather
उत्तर प्रदेश में दो दिनों से आंधी और बारिश खूब कहर बरपाया है। कानपुर, लखनऊ, उन्नाव समेत कई जिलों में ओलावृष्टि के कारण किसानों की फसलों को काफी नुकसान भी पहुंचा है। मौसम विभाग के मुताबिक, 7 और 8 अप्रैल को पश्चिमी यूपी में आंधी-बारिश, 8-9 अप्रैल को पूर्वी यूपी में बारिश हो सकती है। इस दौरान करीब 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी।
Bihar Weather

पश्चिमी विक्षोभ का असर बिहार में भी साफ़ तौर पर दिखाई दे रहा है। मौसम विभाग ने बिहार में आंधी-बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना की सम्भावना जताई है। आज से तीज दिन यानी 8 अप्रैल को पटना, राजगीर, पूसा, भोजपुर, बक्सर, सुपौल, औरंगाबाद, अरवल सरैया समेत समेत कई जिलों में ओले गिरने की संभावना है। इस दौरान 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
Aaj Ka Mausam 6 April: इन 11 शहरों में आज कितना रहेगा तापमान?
| शहर | अधिकतम तापमान | न्यूनतम तापमान |
|---|---|---|
| दिल्ली | 31°C | 21°C |
| पटना | 34°C | 22°C |
| जयपुर | 31°C | 20°C |
| शिमला | 18°C | 08°C |
| चेन्नई | 33°C | 28°C |
| भोपाल | 33°C | 22°C |
| कोलकाता | 35°C | 23°C |
| नैनीताल | 22°C | 12°C |
| मुंबई | 29°C | 26°C |
| रांची | 30°C | 19°C |
| लखनऊ | 33°C | 21°C |


Download Android App
Download iOS App




