Crude Oil Price Hike After Trump Warning: खाड़ी देशों में जारी जंग के बीच कच्चे तेल की कीमतों में आग लगी हुई है। बता दें कि ईरान के कंट्रोल में होमुर्ज को बंद कर दिया है और ट्रंप लगातार दावा कर रहे है कि जल्द ही होमुर्ज को खुलवाया दिया जाएगा। इसी बीच ट्रंप की धमकी के बाद ब्रेंट क्रूड 1.4 प्रतिशत बढ़कर 110.60 डॉलर हो गया, वहीं अमेरिकी क्रूड 1.8 प्रतिशत बढ़कर 113.60 डॉलर हो गया है।
बता दें कि ईरान और ओमान के बीच मुख्य जलमार्ग होर्मुज स्ट्रेट वैश्विक तेल व्यापार के लिए एक महत्वपूर्ण मार्ग है और ईरान ने इसे अपने दुश्मन देशों के लिए बंद कर दिया है जिससे लगातार बढ़ते तनाव के चलते वैश्विक ऊर्जा बाजार और सप्लाई दबाव में आ रही हैं।
Crude Oil Price Hike After Trump Warning: अमेरिकी कच्चे तेल की कीमतों में भी भारी उछाल

अमेरिकी कच्चे तेल की कीमतों में भी 1.8 प्रतिशत का भारी उछाल दर्ज किया गया है और यह 113.60 अमेरिकी डॉलर पर पहुंच गया। बता दें कि राष्ट्रपति द्वारा ईरानी सरकार के खिलाफ सोशल मीडिया पर की गई आक्रामक टिप्पणियों के बाद कीमतों में यह उछाल आया। ट्रंप ने धमकी देते हुए कहा कि ईरान में पावर प्लांट दिवस और ब्रिज दिवस, तीनों एक साथ मनाए जाएंगे। ऐसा पहले कभी नहीं होगा, होमुर्ज खोलो, तुम पागल कमीनों, वरना तुम नरक में रहोगे बस देखते रहो।
ईरान ने की मुआवजे की मांग
ट्रंप की धमकी का जवाब देने के लिए ईरानी अधिकारी ने चेतावनी देते हुए कहा युद्ध के चलते जलमार्ग को दोबारा नहीं खोला जाएगा। जब तक देश को युद्ध से हुए नुकसान के लिए मुआवजा नहीं मिल जाता, तब तक होमुर्ज बंद रहेगा। इससे पहले ट्रंप ने 21 मार्च को ईरान को दो दिन का अल्टीमेटम दिया था, लेकिन बाद में उस समय सीमा को बढ़ाकर 6 अप्रैल कर दिया था। बता दें कि तेल आपूर्ति का लगभग 20 प्रतिशत हिस्सा हर साल इस स्ट्रेट से होकर गुजरता है, जिससे यह दुनिया के सबसे रणनीतिक रूप से चोकपॉइंट्स में से एक बन गया है।
Crude Oil Price Hike After Trump Warning: टैंकरों का आना-जाना 90 प्रतिशत से कम

ईरान द्वारा होर्मुज स्ट्रेट से जहाजों को रोकने से टैंकरों का आना-जाना 90 प्रतिशत से अधिक कम हो गया है और अब यह वैश्विक खाद्य सुरक्षा और आर्थिक स्थिरता के लिए खतरा बन गया है। इसका प्रभाव केवल ऊर्जा बाजारों तक ही सीमित नहीं है। समुद्री व्यापार से खाद्य और उर्वरक सप्लाई भी प्रभावित हो रही हैं। वहीं बहरीन के मंत्री ने कहा कि यह संकट जहाजों को होने वाले शुरुआती खतरों से कहीं आगे बढ़ गया है और अब वैश्विक स्थिरता के लिए एक बड़ा खतरा पैदा कर रहा है। इसके परिणाम अब केवल ऊर्जा बाजारों तक ही सीमित नहीं हैं।
ALSO READ: जंग के बीच पेट्रोल डीजल की कीमतों में बदलाव, जाने आज का ताज़ा रेट


Download Android App
Download iOS App




