स्वेटर पहनकर घर से निकलो! दिल्ली में बढ़ी ठंड, जानें UP-बिहार से लेकर उत्तराखंड तक का वेदर अपडेट

Summary :

Aaj Ka Mausam 9 Oct: देशभर में मौसम ने करवट ले ली है। दिल्ली एनसीआर और आस-पास के राज्यों में बारिश के बाद लोगों को अब भीषण गर्मी से राहत मिल गई है। अब सुबह शाम हल्की ठंड भी महसूस होने लगी है। आज भी राजधानी दिल्ली में मौसम कूल-कूल बना रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार आज दिल्ली में बादल छाए रहेंगे। वहीं यूपी में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। चलिए जानते हैं आज अन्य प्रदेशों में मौसम का हाल कैसा रहने वाला है। Aaj Ka Mausam 9 Oct: Delhi NCR Weather दिल्ली-एनसीआर में आज यानी 9…

Aaj Ka Mausam 9 Oct: देशभर में मौसम ने करवट ले ली है। दिल्ली एनसीआर और आस-पास के राज्यों में बारिश के बाद लोगों को अब भीषण गर्मी से राहत मिल गई है। अब सुबह शाम हल्की ठंड भी महसूस होने लगी है। आज भी राजधानी दिल्ली में मौसम कूल-कूल बना रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार आज दिल्ली में बादल छाए रहेंगे। वहीं यूपी में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। चलिए जानते हैं आज अन्य प्रदेशों में मौसम का हाल कैसा रहने वाला है।

Aaj Ka Mausam 9 Oct: Delhi NCR Weather

दिल्ली-एनसीआर में आज यानी 9 सितंबर को आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। आने वाले दिनों, यानी 10 और 11 सितंबर को भी कुछ क्षेत्रों में बारिश होने के आसार हैं। आज अधिकतम तापमान लगभग 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान करीब 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

Delhi NCR Weather
Delhi NCR Weather(source: social media)

Uttar Pradesh Weather

उत्तर प्रदेश में फिलहाल गर्मी और उमस से राहत मिलने के संकेत नहीं हैं। मौसम विभाग का कहना है कि 11 सितंबर से प्रदेश में भारी बारिश की शुरुआत हो सकती है। सबसे पहले बारिश का असर तराई बेल्ट के जिलों में दिखेगा, जबकि 12 और 13 सितंबर को पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में भारी वर्षा की संभावना जताई गई है।

Bihar Weather

बिहार में पिछले कुछ दिनों से बारिश की गतिविधियां काफी कम हो गई हैं, जिससे गर्मी और उमस ने लोगों को परेशान कर रखा है। हालांकि, कुछ क्षेत्रों में हल्की फुहारें जरूर पड़ी हैं, लेकिन इससे खास राहत नहीं मिली। मौसम विभाग ने 13 सितंबर तक राज्य के विभिन्न हिस्सों में हल्की से मध्यम और कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना जताई है।

Bihar Weather
Bihar Weather (source: social media)

Punjab Weather

पंजाब में हाल ही में आई बाढ़ ने जनजीवन को गंभीर रूप से प्रभावित किया है, और अब तक 51 लोगों की मौत हो चुकी है। बीते 24 घंटों में कुछ जगहों पर भारी बारिश दर्ज की गई है, लेकिन अगले दो से तीन दिनों तक मौसम साफ रहने की संभावना है। हरियाणा में भी मौसम में बदलाव की संभावना है, खासकर दिल्ली से सटे इलाकों में, जहां 9 और 10 सितंबर को बारिश की संभावना कम है, जबकि 11 और 12 सितंबर को बादल छाए रह सकते हैं।

Rajasthan Weather

राजस्थान के कई हिस्सों में हाल ही में हुई भारी बारिश और उत्तर से चल रही हवाओं के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, अगले एक सप्ताह तक बारिश की कोई संभावना नहीं है। ऐसा अनुमान है कि अक्टूबर के अंत या नवंबर की शुरुआत में ठंड का आगमन होगा। अगले 24 घंटों में तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा, लेकिन इसके बाद 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी संभव है।

Rajasthan Weather
Rajasthan Weather (source: social media)

Madhya Pradesh

मध्य प्रदेश में इस समय कोई सक्रिय मौसम प्रणाली नहीं है, जिससे बारिश लगभग रुक गई है। हवाओं की दिशा बदलने लगी है, जिससे रात के तापमान में गिरावट आ रही है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो दिनों में प्रदेश के कई हिस्सों से मानसून की विदाई हो सकती है। हालांकि, जबलपुर, कटनी, नरसिंहपुर, सिवनी, छिंदवाड़ा, बालाघाट, मंडला, डिंडोरी, रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, मऊगंज, मैहर, अनूपपुर, शहडोल और उमरिया जैसे 17 जिलों में आज हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना है।

ये भी पढ़ें- यूके के ट्रेड मिनिस्टर से मिले पीयूष गोयल, व्यापार संबंधित मुद्दों पर हुई चर्चा

Neha Singh