Kanpur Scooter Blast: दो स्कूटर में भीषण विस्फोट, 8 लोग घायल, दूर तक गूंजी आवाज, आसपास की दुकानों में आई दरार

Summary :

Kanpur Scooter Blast: उत्तर प्रदेश के कानपुर में मूलगंज थाना क्षेत्र के मिश्री बाजार के पास कल देर रात दो स्कूटी में जोरदार विस्फोट होने से इलाके में दहशत फैल गई। इस घटना में 8 लोग घायल हो गए। विस्फोट के बाद धुएं का गुबार देख किसी ने पटाखों में विस्फोट तो किसी ने सिलेंडर में विस्फोट समझा। हादसे की सूचना मिलते ही एंबुलेंस, पुलिस प्रशासन और बस स्क्वायड की टीम मौके पर पहुंची। हादसे में घायल आठ लोग अस्पताल पहुंचे हैं, जिनमें से चार लोग 50 प्रतिशत झुलसे हैं। विस्फोट इतना जबरदस्त था कि आसपास कई घरों के शीशे…

Kanpur Scooter Blast: उत्तर प्रदेश के कानपुर में मूलगंज थाना क्षेत्र के मिश्री बाजार के पास कल देर रात दो स्कूटी में जोरदार विस्फोट होने से इलाके में दहशत फैल गई। इस घटना में 8 लोग घायल हो गए। विस्फोट के बाद धुएं का गुबार देख किसी ने पटाखों में विस्फोट तो किसी ने सिलेंडर में विस्फोट समझा। हादसे की सूचना मिलते ही एंबुलेंस, पुलिस प्रशासन और बस स्क्वायड की टीम मौके पर पहुंची। हादसे में घायल आठ लोग अस्पताल पहुंचे हैं, जिनमें से चार लोग 50 प्रतिशत झुलसे हैं। विस्फोट इतना जबरदस्त था कि आसपास कई घरों के शीशे टूट गए और कई दीवारों पर दरारें पड़ गईं।

Kanpur Scooter Blast:  विस्फोट पटाखों के कारण हुआ

Kanpur Scooter Blast
Kanpur Scooter Blast ( Source: social media)

शुरूआती जांच में पुलिस ने बताया कि विस्फोट दो स्कूटी में हुआ था। कानपुर के मिश्री बाजार इलाके में हुआ विस्फोट पटाखों के कारण हुआ था और घटना के संबंध में कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। विस्फोट इतना तेज था कि दोनों स्कूटर पूरी तरह नष्ट हो गए तथा आस-पास की कई दुकानों को भारी नुकसान पहुंचा।

Blast in Kanpur: CCTV फुटेज की जांच

पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया और उनके परिजनों से भी हादसे के बारे में पूछताछ कर रही है। जहां हादसा हुआ वहां से कुछ दूरी पर ही कोतवाली और मरकज मस्जिद है। इस वजह से पुलिस के साथ-साथ स्थानीय खुफिया इकाई जांच में जुट गई है। खास बात यह है कि जहां हादसा हुआ उसके पास में ही बड़ी संख्या में पटाखों की फुटकर दुकानें भी खुली हुई हैं। सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद और घटनास्थल पर लोगों से बात करने के बाद, पता चला कि वहां एक अवैध पटाखा बाजार चल रहा था।

Kanpur Mishri Market: अवैध रूप से पटाखे बेचे जा रहे थे

Kanpur Scooter Blast
Kanpur Scooter Blast ( Source: social media)

फोरेंसिक टीम ने जांच की और परिणामों से पुष्टि हुई कि विस्फोट पटाखों में पाए जाने वाले कम तीव्रता वाले विस्फोटक के कारण हुआ था। इस इलाके में अवैध रूप से पटाखे बेचे जा रहे थे। छापेमारी की जा रही है और अवैध बिक्री में शामिल दुकानदारों को हिरासत में लिया जा रहा है। पुलिस टीमों की मलबे और क्षतिग्रस्त स्कूटरों की जांच जारी हैं। इस घटना ने त्यौहारी सीजन से पहले सुरक्षा संबंधी चिंताएं बढ़ा दी हैं, क्योंकि मिश्री बाजार एक भीड़भाड़ वाला व्यावसायिक क्षेत्र है, जहां खिलौने, सजावटी सामान और पटाखे बेचने वाली कई दुकानें हैं।

ALSO READ: उत्तर प्रदेश : कफ सिरप को लेकर कई फैक्ट्री में औषधि विभाग ने की जांच

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।