Rise and Fall: Manisha Rani की पोल खुली! Arjun Bijlani और Arbaaz Patel ने किया बड़ा खुलासा

Summary :

Ashneer Grover का रियलिटी शो Rise and Fall in दिनों काफी चर्चा में हैं । इस शो में हर दिन नए ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं । भोजपुरी सुपरस्टार Pawan Singh के शो छोड़ने के बाद मेकर्स ने Manisha Rani को वाइल्ड कार्ड के तौर पर एंट्री दी थी, जिसके बाद इस शो की टीआरपी में काफी उछाल देखने को मिला था । लेकिन अब वही मनीषा रानी अपने ही जाल में फसती हुई नजर आ रही हैं । उनके एक-एक राज घरवालों के सामने खुलने लगे हैं । तो चलिए जानते हैं विस्तार से आखिर ऐसा क्या हुआ…

manisha rani

Ashneer Grover का रियलिटी शो Rise and Fall in दिनों काफी चर्चा में हैं । इस शो में हर दिन नए ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं । भोजपुरी सुपरस्टार Pawan Singh के शो छोड़ने के बाद मेकर्स ने Manisha Rani को वाइल्ड कार्ड के तौर पर एंट्री दी थी, जिसके बाद इस शो की टीआरपी में काफी उछाल देखने को मिला था । लेकिन अब वही मनीषा रानी अपने ही जाल में फसती हुई नजर आ रही हैं । उनके एक-एक राज घरवालों के सामने खुलने लगे हैं । तो चलिए जानते हैं विस्तार से आखिर ऐसा क्या हुआ जिसकी वजह से मनीषा का गेम सबके सामने आ रहा हैं…

Manisha Rani की चाल हुई बेनकाब

Manisha Rani

दरअसल, Arjun Bijlani और Manisha Rani के बीच Arbaaz को लेकर कुछ बातचीत हुई, जिसे Manisha Rani ने मिर्च मसाला लगाकर Arbaaz के सामने पेश कर दिया। लेकिन जब Arbaaz ने इस बात की सच्चाई जानने की कोशिश की तो पूरा सच सामने आ गया । इसके बाद Arjun ने Arbaaz से साफ कह दिया की अब हमें Manisha से सावधान रहने की जरूरत हैं ।

Dhanashree और Arbaaz के बीच दूरी की वजह बनी Manisha

dhanashree manisha rise and fall

रूलर्स के ब्रेकफास्ट सीन में धनश्री की गैरमौजूदगी सबको खली। जब वह बाद में कमरे में पहुंची, तो अरबाज ने उनसे दूरी का कारण पूछा। धनश्री ने बताया कि मनीषा रानी ने कहा था की अरबाज अब तुम्हारे साथ रहना नहीं चाहता । लेकिन जब इस बात का खुलासा हुआ तो अरबाज भी हैरान रह गए, क्योंकि उन्होंने ऐसा कभी कहा ही नहीं था। जिसके बाद अब यह बात साफ हो गई कि मनीषा रानी ने जानबूझकर दोनों के बीच गलतफहमी पैदा करने की कोशिश की, ताकि वह खुद सुरक्षित रह सकें और बाकी एक-दूसरे को नॉमिनेट कर दें।

Rise and Fall के इस एपिसोड ने जहां Manisha Rani के गेम की पोल खोल दी, वहीं Arjun , Arbaaz और Aditya की नई स्ट्रेटेजी ने दर्शकों की दिलचस्पी और भी बढ़ा दी है। जिसके बाद आने वाले एपिसोड में टकराव और भी ज्यादा तीखा होने वाला है।

Tamanna Choudhary