Israel Gaza Ceasefire: इजरायल और गाजा के बीच ताबड़तोड़ हमले, बमबारी ने रक्त की नदियां बहा दी है। अब दोनों देशों के बीच जल्द ही शांति और हमले रुक सकते है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने घोषणा करते हुए कहा कि इजरायल और हमास दोनों ने गाजा शांति योजना के पहले चरण पर हस्ताक्षर कर दिए हैं। जिससे सभी बंधकों को जल्द रिहा कर दिया जाएगा और इजरायल अपने सैनिकों को एक मजबूत, टिकाऊ और शाश्वत शांति की ओर पहला कदम उठाते हुए बॉर्डर से वापस बुलाएगा।
Israel Gaza Ceasefire: मध्य पूर्व की यात्रा

ट्रंप ने शांति प्रस्ताव और ऐतिहासिक घटना के लिए कतर, मिस्र और तुर्की के मध्यस्थों को धन्यवाद दिया। इससे पहले व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बात करते हुए ट्रम्प ने कहा कि वह इस सप्ताह के अंत में किसी समय मध्य पूर्व की यात्रा कर सकते हैं। बता दें कि इजरायल और हमास ने मिस्र के लाल सागर स्थित शर्म अल शेख रिसॉर्ट में गाजा युद्ध विराम पर अप्रत्यक्ष वार्ता शुरू की।
Gaja Ceasefire Talk: फिलिस्तीनी कैदियों की रिहाई

इस बीच, इजरायल-हमास वार्ता में मध्यस्थों ने कहा कि गाजा युद्ध विराम समझौते के पहले चरण से संबंधित सभी प्रावधानों को शामिल करने वाला एक समझौता हो गया है और समझौते का अंतिम मसौदा तैयार किया जा रहा है। इस समझौते से युद्ध समाप्त हो जाएगा, इजरायली बंधकों और फिलिस्तीनी कैदियों की रिहाई होगी, और मानवीय सहायता भी मिलेगी।
Trump Peace Agreement: शांति योजना पर बातचीत
यह घोषणा मिस्र के रिसॉर्ट शहर शर्म अल शेख में हमास और इजरायल के बीच तीन दिनों तक चली अप्रत्यक्ष वार्ता के बाद आई है, जिसका उद्देश्य अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा प्रस्तावित शांति योजना पर बातचीत करना था। बुधवार को हुई वार्ता में हमास और इजरायल के अलावा संयुक्त राज्य अमेरिका, कतर और तुर्की के प्रतिनिधिमंडल भी शामिल हुए।


Download Android App
Download iOS App



