Israel Strikes Gaza: गाजा पर इजरायल की ताबड़तोड़ बमबारी, ट्रंप का शांति प्रस्ताव हुआ धुंआ-धुंआ, 6 लोगों की मौत

Summary :

Israel Strikes Gaza: गाजा में बमबारी रोकने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने शांति प्रस्ताव रखा था इस प्रस्ताव का हमास ने टेलीग्राम के माध्यम से जारी एक बयान में तत्काल वार्ता में शामिल होने और गाजा के प्रशासन को अरब और इस्लामी राष्ट्रों द्वारा समर्थित एक गैर-पक्षपाती, तकनीकी फिलिस्तीनी निकाय को सौंपने की अपनी इच्छा की पुष्टि की थी, लेकिन इस प्रस्ताव के बाद इजरायल के ताबड़तोड़ हमले जारी है। आज इजरायल ने गाजा पर एयरस्ट्राइक किया और इस हमले में 6 लोगों की मौत हो गई है। Israel Strikes Gaza: दो साल पहले शुरू हुआ युद्ध गाजा में…

Israel Strikes Gaza: गाजा में बमबारी रोकने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने शांति प्रस्ताव रखा था इस प्रस्ताव का हमास ने टेलीग्राम के माध्यम से जारी एक बयान में तत्काल वार्ता में शामिल होने और गाजा के प्रशासन को अरब और इस्लामी राष्ट्रों द्वारा समर्थित एक गैर-पक्षपाती, तकनीकी फिलिस्तीनी निकाय को सौंपने की अपनी इच्छा की पुष्टि की थी, लेकिन इस प्रस्ताव के बाद इजरायल के ताबड़तोड़ हमले जारी है। आज इजरायल ने गाजा पर एयरस्ट्राइक किया और इस हमले में 6 लोगों की मौत हो गई है।

Israel Strikes Gaza: दो साल पहले शुरू हुआ युद्ध

Israel Strikes Gaza
Israel Strikes Gaza

गाजा में युद्ध लगभग दो साल पहले शुरू हुआ था, जब 7 अक्टूबर, 2023 को हमास ने इज़राइल पर हमला किया था, जिसमें 1,200 लोग मारे गए थे और 251 बंधक बनाए गए थे। इज़राइल ने हवाई हमलों और ज़मीनी आक्रमण के ज़रिए जवाबी कार्रवाई की थी। 66,000 से ज़्यादा फ़िलिस्तीनी मारे गए हैं और गाजा का एक बड़ा हिस्सा मलबे में तब्दील हो गया है।

Trump Gaza Peace Plan: शांति योजना का प्रस्ताव

गाजा के लिए ट्रंप की 20 सूत्रीय शांति योजना का प्रस्ताव रखा है जिसमें एक अस्थायी तकनीकी सरकार की स्थापना का प्रावधान है, जिसमें इज़रायल इस पट्टी पर कब्ज़ा नहीं करने का वादा करेगा और यह सुनिश्चित करेगा कि किसी भी निवासी को जबरन वहाँ से जाने के लिए मजबूर न किया जाए। समझौते में युद्ध को तत्काल समाप्त करने की बात कही गई है। अब इस प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया गया है, तो सभी बंदियों, जीवित और मृत, को 72 घंटों के भीतर वापस कर दिया जाएगा।

Hamas Surrender News: सभी बंधकों की वापसी

Israel Strikes Gaza
Israel Strikes Gaza

बता दें कि राष्ट्रपति ट्रम्प की शांति पहल में कथित तौर पर तत्काल युद्ध विराम, 72 घंटों के भीतर सभी बंधकों की वापसी, और गाजा के पुनर्निर्माण की देखरेख के लिए एक संक्रमणकालीन अंतर्राष्ट्रीय निकाय, ‘शांति बोर्ड’ की स्थापना के प्रावधान शामिल हैं।

ALSO READ: Gaza Peace Plan: हमास ने टेके घुटने, PM मोदी ने की ट्रंप की तारीफ, ‘हर कोशिश पर भारत करेगा समर्थन’

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।