Gaza Peace Plan: हमास ने टेके घुटने, PM मोदी ने की ट्रंप की तारीफ, ‘हर कोशिश पर भारत करेगा समर्थन’

Summary :

Gaza Peace Plan: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गाजा में कथित सफलता का स्वागत किया है। बंधकों की रिहाई और क्षेत्र में स्थायी शांति की दिशा में व्यापक प्रयासों के लिए मजबूत समर्थन व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि गाज़ा में शांति प्रयासों में निर्णायक प्रगति के बीच, हम राष्ट्रपति ट्रम्प के नेतृत्व का स्वागत करते हैं। बंधकों की रिहाई महत्वपूर्ण कदम हैं। भारत स्थायी और न्यायसंगत शांति की दिशा में सभी प्रयासों का दृढ़ता से समर्थन करता रहेगा। Gaza Peace Plan: बंधकों को रिहा करने पर सहमति यह बयान मध्य पूर्व में हुए बड़े घटनाक्रमों के बाद आया…

Gaza Peace Plan: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गाजा में कथित सफलता का स्वागत किया है। बंधकों की रिहाई और क्षेत्र में स्थायी शांति की दिशा में व्यापक प्रयासों के लिए मजबूत समर्थन व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि गाज़ा में शांति प्रयासों में निर्णायक प्रगति के बीच, हम राष्ट्रपति ट्रम्प के नेतृत्व का स्वागत करते हैं। बंधकों की रिहाई महत्वपूर्ण कदम हैं। भारत स्थायी और न्यायसंगत शांति की दिशा में सभी प्रयासों का दृढ़ता से समर्थन करता रहेगा।

Gaza Peace Plan: बंधकों को रिहा करने पर सहमति

Gaza Peace Plan
Gaza Peace Plan

यह बयान मध्य पूर्व में हुए बड़े घटनाक्रमों के बाद आया है, जहाँ हमास ने कथित तौर पर गाजा में बंधक बनाए गए सभी इज़राइली बंधकों को रिहा करने पर सहमति जताई है। इस कदम को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा शुरू किए गए नए शांति प्रयासों की प्रतिक्रिया के रूप में देखा जा रहा है, जिन्होंने इस सप्ताह की शुरुआत में 20 सूत्रीय शांति योजना का अनावरण किया था।

Hamas Surrender News: ‘शांति बोर्ड’ की स्थापना

ट्रंप के शांति प्रस्ताव का हमास ने टेलीग्राम के माध्यम से जारी एक बयान में तत्काल वार्ता में शामिल होने तथा गाजा के प्रशासन को अरब और इस्लामी राष्ट्रों द्वारा समर्थित एक गैर-पक्षपाती, तकनीकी फिलिस्तीनी निकाय को सौंपने की अपनी इच्छा की पुष्टि की। बता दें कि राष्ट्रपति ट्रम्प की शांति पहल में कथित तौर पर तत्काल युद्ध विराम, 72 घंटों के भीतर सभी बंधकों की वापसी, और गाजा के पुनर्निर्माण की देखरेख के लिए एक संक्रमणकालीन अंतर्राष्ट्रीय निकाय, ‘शांति बोर्ड’ की स्थापना के प्रावधान शामिल हैं।

Israel-Gaja War: हमास को दी चेतावनी

Gaza Peace Plan
Gaza Peace Plan

प्रस्तावित निकाय में राष्ट्रपति ट्रम्प और ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर जैसी अन्य वैश्विक हस्तियां शामिल होंगी। बता दें कि राष्ट्रपति ट्रंप ने एक निश्चित समय सीमा तय करते हुए कहा था कि हमास को रविवार शाम तक इस योजना पर हस्ताक्षर करने होंगे। हमास प्रस्ताव को नहीं मानता है तो यह आखिरी समझौता रहेगा और हमास के खिलाफ पूरी तबाही मच जाएगी।

ALSO READ: Trump Gaza Plan: ट्रंप के शांति प्रस्ताव पर PM मोदी का समर्थन, स्थायी शांति के लिए बताया जरूरी

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।