बिहार कब तक सहन करेगा बाढ़? बारिश से हाहाकार, दर्जनों गांवों पर खतरा, स्कूल बंद; देखें ताजा हाल

Summary :

Bihar Flood Today: बिहार में पिछले दिनों से लगातार बारिश हो रही है। इस दौरान नालंदा जिले के हिलसा प्रखंड में बाढ़ की संभावना है। लोकायन नदी में पानी बढ़ने से स्थानीय लोगों और पुलिस-प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शुक्रवार को धुरी बीगहा गांव के पास लोकायन नदी के वेस्टर्न तटबंध में करीब 50 फीट का भीषण कटाव हो गया.जिस वजह से दर्जनों गांवों की तरफ पानी तेजी से बढ़ना शुरू कर दिया है। नदी में बढ़ते जलस्तर को लेकर इलाके में अलर्ट जारी है। बता दें कि हर साल बिहार का आधा से अधिक…

Bihar Flood Today: बिहार में पिछले दिनों से लगातार बारिश हो रही है। इस दौरान नालंदा जिले के हिलसा प्रखंड में बाढ़ की संभावना है। लोकायन नदी में पानी बढ़ने से स्थानीय लोगों और पुलिस-प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शुक्रवार को धुरी बीगहा गांव के पास लोकायन नदी के वेस्टर्न तटबंध में करीब 50 फीट का भीषण कटाव हो गया.जिस वजह से दर्जनों गांवों की तरफ पानी तेजी से बढ़ना शुरू कर दिया है। नदी में बढ़ते जलस्तर को लेकर इलाके में अलर्ट जारी है। बता दें कि हर साल बिहार का आधा से अधिक हिस्सा पानी में डूबा रहता है।

सरकार इस खबर से बेखबर है, मानो उनकी कानों तक लोगों की परेशानी नहीं जा रही। हालांकि, जब-जब चुनाव पास आता है सरकार अपनी जनता से बड़ी-बड़ी वादे करती है। मगर पूरा करने के समय सरकार बदल जाती है।

Bihar Heavy Rain: दो दिन से लगातार बारिश

Bihar Flood Today
Bihar Flood Today

बिहार में पिछले 24 घंटे की लगातार बारिश ने गांव से शहर तक जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। स्कूलों बंद हो गए, सड़कों पर पानी भरा और खेतों में फसलें डूब गई, जिससे लोग यह कहने पर मजबूर हो गए है कि मानो प्रकृति ने एक साथ सब कुछ बंद कर दिया हो. इतना ही नहीं बिहार के कई जिलों में बाढ़ की स्थिति ऐसी हो गई है कि सड़कों पर नावें चलने लगी हैं।

Bihar Weather Today: इन जिलों में बारिश का रेड अलर्ट

आज मधुबनी, दरभंगा और वैशाली में अत्यधिक भारी वर्षा होने की संभावना है। बिजली गिरने की भी प्रबल संभावना है। इसलिए इन जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा, मुजफ्फरपुर, सारण और सुपौल में अत्यधिक भारी वर्षा होने की संभावना है। ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। अररिया, पूर्णिया, मधेपुरा, सहरसा, समस्तीपुर, पटना, सीवान और गोपालगंज में भी भारी वर्षा होने की संभावना है।

Bihar Flood Today, Bihar Schools Colleges Closed: स्कूल-कॉलेज बंद

Bihar Weather Today
Bihar Weather Today

लगातार हो रही बारिश का सबसे ज़्यादा असर शिक्षा व्यवस्था पर पड़ा है। सारण (छपरा) और गोपालगंज ज़िलों में भीषण जलभराव को देखते हुए ज़िला प्रशासन ने शनिवार को सभी सरकारी और निजी स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया है। आंगनवाड़ी केंद्रों को भी बंद कर दिया गया है। ज़िला अधिकारियों ने बताया कि बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है।

ये भी पढ़ें: दिल्ली में गर्मी तो पहाड़ों पर बारिश, देखें देशभर के मौसम का ताजा अपडेट

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।