AAP ने जारी की 48 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट, मुजफ्फरपुर से MD हसन को मिला टिकट

AAP Candidate List: अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी बिहार विधानसभा चुनाव में सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। मंगलवार रात को 48 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की गई। इससे पहले, पार्टी ने 11 उम्मीदवारों की घोषणा की थी। इस तरह, अब तक कुल 59 उम्मीदवारों की घोषणा हो चुकी है।

AAP Candidate List: कुल 59 उम्मीदवारों के नाम आए सामने

नरकटियागंज से राजीव वर्मा, बगहा से शेषनाथ चौधरी और सिकटा से औरंगजेब आलम चुनावी मैदान में हैं। केसरिया से राम आधार राय, पिपरा से विपुल यादव, चिरैया से ओम प्रकाश यादव तथा ढाका से मधुसूदन कुशवाहा को उम्मीदवार बनाया गया है। शिवहर से अनीश झा, सुरसंड से ऋषि कुमार अग्रवाल, बाजपट्टी से रणधीर कुमार चौधरी और बिस्फी से अरविंद कुमार मिश्रा मैदान में हैं। नि

र्मली से चंदन कुमार, छातापुर से विनोद कुमार मंडल, सिकटी से दिनेश कुमार आर्य तथा बहादुरगंज से मासूम रजा को टिकट मिला है। वहीं, रुपौली से विकास कुमार, पूर्णिया से आदित्य लाल और कटिहार से राजेश गुरनानी चुनाव लड़ेंगे। मधेपुरा से मुकेश कुमार, औराई से शिवम शंकर गुप्ता तथा मुजफ्फरपुर से एमडी हसन को प्रत्याशी बनाया गया है।

AAP Candidate List
Arvind Kejriwal (Source: Social Media)

Bihar Elections 2025: कहां से किसको मिला टिकट

विधानसभा क्षेत्र उम्मीदवार का नाम
नरकटियागंज राजीव वर्मा
बगहा शेषनाथ चौधरी
सिकटा औरंगजेब आलम
केसरिया राम आधार राय
पिपरा विपुल यादव
चिरैया ओम प्रकाश यादव
ढाका मधुसूदन कुशवाहा
शिवहर अनीश झा
सुरसंड ऋषि कुमार अग्रवाल
बाजपट्टी रणधीर कुमार चौधरी
बिस्फी अरविंद कुमार मिश्रा
निर्मली चंदन कुमार
छातापुर विनोद कुमार मंडल
सिकटी दिनेश कुमार आर्य
बहादुरगंज मासूम रजा
रुपौली विकास कुमार
पूर्णिया आदित्य लाल
कटिहार राजेश गुरनानी
मधेपुरा मुकेश कुमार
औराई शिवम शंकर गुप्ता
मुजफ्फरपुर एमडी हसन
बोचहां डॉ. अभय कुमार
बरौली डॉ. सतेन्द्र कुमार पटेल
गोपालगंज डॉ. बृज किशोर गुप्ता
भोरे धर्मेंद्र कुमार
हथुआ इंद्रजीत ज्योतिकर
सीवान सतेन्द्र कुमार खुशवाहा
जिरादेई विनोद कुमार सिंह
बड़हरिया डॉ. जितेंद्र कुमार यादव
मढ़ौरा सुशील कुमार यादव
छपरा प्रेम प्राप्त सिंह
गरखा सदन कुमार
परसा पवन तिवारी
लालगंज राजेंद्र प्रसाद सिंह
मोहिउद्दीननगर उमेश राय
हसनपुर मनमोहन मधुकर
बेलदौर राहुल कुमार बासु
बांका रजनीश कुमार चौधरी
जमालपुर गोपाल कुमार तांती
शेखपुरा उमेश प्रसाद सिंह
हरनौत धर्मेंद्र कुमार
मोकामा डॉ. राजेश कुमार रत्नाकर
कुम्हरार बबलू कुमार
चेनारी धनंजय कुमार
कुर्था उमाशंकर शरण
बोध गया गोवर्धन मांझी
बेलागंज मधुमाला कुमारी
बैकुंठपुर ओम प्रकाश राय

AAP Candidate List
AAP Candidate List (Source: Social Media)

Bihar Chunav 2025: कब हैं चुनाव ?

 बिहार विधानसभा चुनाव की तिथियां

  • बिहार में चुनाव दो चरणों में होंगे।
  • पहला चरण: 6 नवंबर 2025 (121 सीटें)
  • दूसरा चरण: 11 नवंबर 2025 (122 सीटें)
  • परिणाम की घोषणा: 14 नवंबर 2025 को की जाएगी।
  • पूरा चुनाव 16 नवंबर से पहले संपन्न होगा।

ये भी पढ़ें- प्रशांत किशोर नहीं लड़ेंगे चुनाव, बोले पार्टी को मजबूत करना है लक्ष्य, तेजस्वी ने ली राहत की सांस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।