Yogi Government Diwali Gift:1.86 करोड़ महिलाओं को दिवाली तोहफा, मुफ्त में मिलेगा LPG सिलेंडर, बस चालकों के लिए खोला खजाना

Summary :

Yogi Government Diwali Gift:  उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने प्रदेश की महिलाओं के लिए और बस चालकों के लिए खजाना खोल दिया है। UP की 1.86 करोड़ महिलाओं को प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत मुफ्त में LPG सिलेंडर दिए जाएंगे। बता दें कि यह कार्यक्रम लोकभवन में आयोजित किया जाएगा, इस दौरान LPG सिलेंडर रिफिल योजना का CM योगी आदित्यनाथ शुभारंभ करेंगे और कमजोर परिवार के सदस्यों को हर साल 2 LPG सिलेंडर मुफ्त में दिए जाएंगे। महिलाओं के साथ ही अतिरिक्त बस सेवा चालू की जाएगी और 18 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक बस संचालकों को प्रोत्साहन राशी…

Yogi Government Diwali Gift:  उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने प्रदेश की महिलाओं के लिए और बस चालकों के लिए खजाना खोल दिया है। UP की 1.86 करोड़ महिलाओं को प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत मुफ्त में LPG सिलेंडर दिए जाएंगे। बता दें कि यह कार्यक्रम लोकभवन में आयोजित किया जाएगा, इस दौरान LPG सिलेंडर रिफिल योजना का CM योगी आदित्यनाथ शुभारंभ करेंगे और कमजोर परिवार के सदस्यों को हर साल 2 LPG सिलेंडर मुफ्त में दिए जाएंगे। महिलाओं के साथ ही अतिरिक्त बस सेवा चालू की जाएगी और 18 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक बस संचालकों को प्रोत्साहन राशी दी जाएगी।

Yogi Government Diwali Gift

Yogi Government Diwali Gift
Yogi Government Diwali Gift (SOURCE: SOCIAL MEDIA)

LPG सिलेंडर रिफिल योजना के तहत दो चरणों में मुफ्त में सिलेंडर दिए जाएंगे। बता दें कि पहला चरण अक्टूबर 2025 से दिसंबर 2025 जारी रहेगा और दूसरा चरण जनवरी 2026 से शुरू होगा और मार्च 2026 तक जारी रहेगा। इस योजना के तहत 1500 करोड़ रुपए का बजट का खर्चा आएगा और सब्सिडी की राशि लाभार्थियों के बैंक खाते में आएगी।

UP Government Diwali Offer

CM योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर उत्तर प्रदेश सरकार ने दीपावली, भैयादूज और छठ जैसे प्रमुख पर्वों पर प्रदेशवासियों की सुरक्षित और सुगम यात्रा सुनिश्चित करने के लिए तैयारी शुरू कर दी है। प्रदेश में 18 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक प्रोत्साहन अवधि घोषित करते हुए अधिकारियों को अतिरिक्त बस संचालन और यात्रियों की सुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। बता दें कि त्योहार के समय दिल्ली से पूर्वी उत्तर प्रदेश के यात्रियों के लिए लखनऊ, गोरखपुर, वाराणसी, अयोध्या, कानपुर सहित प्रमुख सड़कों पर अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी।

UP Roadways Bus On Festival

UP Roadways Bus On Festival
UP Roadways Bus On Festival

परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक प्रभु नारायण सिंह ने बताया कि जो चालक-परिचालक 12 दिन ड्यूटी करते हुए औसतन 300KM प्रतिदिन का संचालन करेंगे, उन्हें 400 रुपए प्रतिदिन की दर से 4800 रुपए प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। 13 दिन लगातार करने पर 450 रुपए प्रतिदिन की दर से 5850 रुपए प्रोत्साहन राशि मिलेगी।

ALSO READ: उत्तराखंड में त्योहारी सीजन के मद्देनजर फूड डिपार्टमेंट का एक्शन, नकली मावा-पनीर जब्त

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।