लगातार तीसरे बर्थडे पर Babar Azam को मिली बुरी खबर, PCB ने सैलरी से काटे लाखों रुपये

Summary :

Babar Azam Birthday: पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम के लिए जन्मदिन एक बार फिर बुरी खबर लेकर आया है। 15 अक्टूबर को अपना 31वां बर्थडे मना रहे बाबर इस वक्त लाहौर में चल रहे साउथ अफ्रीका खिलाफ टेस्ट में व्यस्त हैं। लेकिन मैच के नतीजे से पहले ही उन्हें एक और झटका लग चुका है। पिछले दो जन्मदिनों की तरह इस बार भी किस्मत ने उनका साथ नहीं दिया। बाबर आज़म को मिली बुरी खबर दरअसल, पीसीबी (PCB) ने Babar Azam की सालाना सैलरी में बड़ी कटौती कर दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनके प्रदर्शन में गिरावट को देखते…

Babar Azam Birthday: पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम के लिए जन्मदिन एक बार फिर बुरी खबर लेकर आया है। 15 अक्टूबर को अपना 31वां बर्थडे मना रहे बाबर इस वक्त लाहौर में चल रहे साउथ अफ्रीका खिलाफ टेस्ट में व्यस्त हैं। लेकिन मैच के नतीजे से पहले ही उन्हें एक और झटका लग चुका है। पिछले दो जन्मदिनों की तरह इस बार भी किस्मत ने उनका साथ नहीं दिया।

बाबर आज़म को मिली बुरी खबर

Babar Azam
Babar Azam

दरअसल, पीसीबी (PCB) ने Babar Azam की सालाना सैलरी में बड़ी कटौती कर दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनके प्रदर्शन में गिरावट को देखते हुए बोर्ड ने उन्हें ग्रेड A से घटाकर ग्रेड B में डाल दिया है। इस डिमोशन की वजह से बाबर की सालाना सैलरी 45 लाख पाकिस्तानी रुपये से घटकर 30 लाख रह गई। यानी सीधा 15 लाख रुपये की कटौती। यह फैसला अगस्त में जारी किये गए नए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में लागू किया गया था।

पिछले दो साल से हो रहा है नुकसान

Babar Azam Birthday
Babar Azam Birthday

यह पहली बार नहीं है जब Babar Azam को अपने बर्थडे के आस-पास बुरी खबर मिली हो। पिछले दो सालों में भी उनका बर्थडे किसी न किसी निराशा से जुड़ा रहा है। साल 2023 में अपने 29वें जन्मदिन पर बाबर को भारत से वर्ल्ड कप हार का झटका लगा था। फिर 2024 के बर्थडे पर उन्हें टीम से ड्रॉप कर दिया गया था। और अब 2025 में उनके 31वें जन्मदिन से ठीक पहले उनकी सैलरी घट गई है।

खराब फॉर्म से जूझ हैं बाबर

Babar Azam Birthday
Babar Azam Birthday

कभी पाकिस्तान क्रिकेट का भरोसेमंद चेहरा माने जाने वाले Babar Azam की फॉर्म पिछले दो सालों से सवालों के घेरे में है। उन्होंने एशिया कप 2023 में नेपाल के खिलाफ आखिरी बार शतक जड़ा था। इसके बाद से वह किसी भी फॉर्मेट में बड़ी पारी नहीं खेल पाए हैं। अब देखना यह होगा कि क्या 31 साल की उम्र में बाबर एक बार फिर अपने करियर को पटरी पर ला पाते हैं या नहीं।

Also Read:  Glenn Maxwell ने चुनी ऑल टाइम बेस्ट ODI प्लेइंग XI, धोनी – बुमराह समेत 6 भारतीय खिलाड़ियों को मिली जगह

Rahul Singh Karki