‘मर्डर होना बिहार का ट्रेंड रहा है..’, ये क्या बोल गए बिहार ADG Kundan Krishnan

Summary :

ADG Kundan Krishnan: बिहार की राजधानी पटना के पारस अस्पताल में चंदन मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। फुटेज में चंदन मिश्रा हत्याकांड को साफ देखा जा रहा है। इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो किसी और का नहीं बल्कि बिहार ADG Kundan Krishnan का बताया जा रहा है। ADG कुंदन कृष्णन का वीडियो सोशल मीडिया पर एक वीडियो चर्चा में है, जिसमें बिहार के ADG कुंदन कृष्णन (ADG Kundan Krishnan) नज़र आ रहे हैं। इस वीडियो में…

ADG Kundan Krishnan: बिहार की राजधानी पटना के पारस अस्पताल में चंदन मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। फुटेज में चंदन मिश्रा हत्याकांड को साफ देखा जा रहा है। इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो किसी और का नहीं बल्कि बिहार ADG Kundan Krishnan का बताया जा रहा है।

ADG कुंदन कृष्णन का वीडियो

सोशल मीडिया पर एक वीडियो चर्चा में है, जिसमें बिहार के ADG कुंदन कृष्णन (ADG Kundan Krishnan) नज़र आ रहे हैं। इस वीडियो में वे कुछ कहते नज़र आ रहे हैं। इसे सुनने के बाद तरह-तरह की बातें कही जा रही हैं। साथ ही, वीडियो पर खूब कमेंट और लाइक भी आ रहे हैं। तो चलिए जानते हैं ADG Kundan Krishnan ने ऐसा क्या कहा जिसपर लोग अलग-अलग राय दे रहे हैं। एक्स पर @govindprataps12 से पोस्ट किया गया है।

 

वीडियो में ADG क्या कह रहे हैं?

ADG कुंदन कृष्णन (ADG Kundan Krishnan) कह रहे है कि मई-जून में ज्यादा मर्डर होते आई है वर्षों से। अप्रैल-मई-जून जब तक बरसात नहीं होती है। यह सिलसिला जारी रहता है। क्योंकि ज्यादातर किसानों को कोई काम नहीं रहता है। बरसात हो जाने के बाद किसान व्यस्त हो जाते हैं। और घटनाएं घटती है। (ADG Kundan Krishnan) परंतु आपलोग के द्वारा, प्रेस के द्वारा। हत्या पर हत्या, इस वर्ष चुनाव भी है। राजनीतिक दलों के द्वारा इसपर ज्यादा नजरिया दिया गया है। तो उसको लेकर भी हमलोग चिंतित थे कि हा नवयुवक ज्यादा पैसों के लिए सुपारी किलिंग शुरू कर दिए हैं।

पटना एसएसपी ने क्या कहा?

पटना एसएसपी कार्तिकय के शर्मा ने बताया कि बक्सर का कुख्यात अपराधी चंदन मिश्रा कई हत्याओं के मामले में आरोपी था और एक केस में उसे सजा भी मिल चुकी थी। वह बहुत खतरनाक अपराधी है। इसी वजह से कुछ दिन पहले उसे बक्सर से भागलपुर जेल भेजा गया था। इस दौरान उसकी तबीयत खराब हो गई, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।

आईजी ने घटना को लेकर क्या कहा?

आईजी जितेंद्र राणा ने बताया, “बक्सर जिले का एक बड़ा अपराधी चंदन मिश्रा हाल ही में इलाज के लिए जेल से पैरोल पर बाहर आया था। ऐसा प्रतीत होता है कि यह घटना या तो आपसी झगड़े या विरोधी गिरोहों के कारण हुई। इलाज के दौरान ही कुछ अपराधियों ने उस पर हमला किया और उसे कई गोलियां मारी हैं। इस बारे में अधिक जानकारी डॉक्टर ही साझा करेंगे।”

कौन था Chandan Mishra?

Chandan Mishra
Chandan Mishra

उन्होंने कहा कि चंदन मिश्रा एक बड़ा अपराधी था, और पुलिस पता लगा रही है कि उसे गैंगवॉर के चलते गोली मारी गई है या इस हमले का कोई और कारण है। हम इस घटना के बारे में पता लगा रहे हैं और इसमें शामिल अपराधियों को चिन्हित किया जा रहा है। मामले को लेकर बक्सर पुलिस के साथ भी संपर्क में हैं। उन्होंने आगे कहा कि इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता कि यहां के कर्मचारियों की इस घटना में मिलीभगत हो सकती है, इसलिए जो भी सुरक्षाकर्मी अस्पताल में ड्यूटी पर थे, उनसे भी पूछताछ की जाएगी कि अपराधी हथियार लेकर अस्पताल में कैसे पहुंचे।

READ ALSO:फिल्मी अंदाज में घुसे 5 लोग और धड़ाधड़ चलाई गोलियां, CCTV फुटेज में साफ दिखा Chandan Mishra हत्याकांड

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।