अनंत सिंह की बेटी की शाही शादी में उमड़ी लाखों की भीड़, खाने के लिए मची लूट, हवा में उछाले गए पत्तल; देखें Video

Summary :

अनंत सिंह की छोटी बेटी शिवांगी की शादी 25 नवंबर 2026 को उनके पैतृक गांव नदवां, पटना में संपन्न हुई। जानकारी के अनुसार, इस शादी में करीब 7 से 10 लाख मेहमान पहुंचे, जिससे नदवां गांव के पास 8 से 10 किलोमीटर लंबा जाम लग गया।

अनंत सिंह की छोटी बेटी शिवांगी की शादी 25 नवंबर 2026 बुधवार को पैतृक गांव नदवां पटना में संपन्न हुई। जानकारी के मुताबिक, इस शादी में करीब 4 से 5 लाख मेहमानों को बुलाया गया था। इस शादी में करीब 150 से ज़्यादा अलग-अलग खाने के पकवान थे। शादी में शाही दावत के दौरान भारी भीड़ के दौरान हवा में खाने के पत्तल उछलते हुए दिखाई दिए है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शादी में करीब 7 से 10 लाख मेहमान पहुंचे जिसके कारण नदवां गांव के पास के कुछ इलाकों में करीब 8 से 10 किलोमीटर तक लंबा जाम लगा रहा। कई लोग इस जाम के चलते पैदल ही आयोजन स्थल तक पहुंचे। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

पत्तल के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ी मेहमानों को

बता दें कि इस शादी में सबसे ज़्यादा चर्चा में आने वाला विषय शाही भोजन था। इस शादी में करीब 150 से ज़्यादा खाने के लिए अलग-अलग पकवान बनें थे। इस शाही भोज के दौरान भारी भीड़ उमड़ने की वजह से काबू करना काफी मुश्किल हो गया। जिसके बाद मेहमानों तक खाने के पत्तल नहीं पहुंच पाए। इसलिए मेहमानों तक खाने के पत्तल पहुंचाने के लिए लोग हवा में पत्तल उछालने लगे। पत्तल मिलने के बाद लोगों को जहां जगह मिली वहीं बैठकर खाना खाने लगे। कुछ लोग अपनी बारी का इंतज़ार करते हुए दिखाई दिए तो कुछ खुद ही भोजन के बर्तन में हाथ डालते हुए दिखाई दिए।

सब्जी से पनीर छांटते दिखे लोग

दूसरी वीडियो में आप देख सकते ही खाने के लिए लोगों के बीच कैसी  होड़ मची हुई है। भीड़ खाने के बड़े-बड़े बर्तनों में हाथ डालकर पनीर छांट रहे हैं। वहीं कुछ लोगों को आप देख सकते हैं कि पानी पीने वाले गिलास में ही सब्जी भरकर खा रहे हैं। इन वीडियो पर लोगों तमाम तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं और लोगों की इस हरकत पर सवाल भी उठा रहे हैं।

शादी में घुड़दौड़ का भी आयोजन

इस शादी में दूसरा सबसे ज़्यादा चर्चित विषय एक और घुड़दौड़ बना हुआ है। बता दें कि अनंत सिंह को घुड़दौड़ देखने का बहुत शौक है और इस शादी में अलग से घुड़दौड़ (हॉर्स रेस) प्रतियोगिता रखी गई थी। वहीं इस प्रतियोगिता में पहले स्थान पर जीतने वाले व्यक्ति को थार कार का इनाम मिलेगा और दूसरा और तीसरे स्थान पर जीतने वाले व्यक्ति को बाइक और स्कूटी इनाम के तौर पर मिलेगी।

वहीं इस घुड़दौड़ (हॉर्स रेस) प्रतियोगिता के दौरान काफी लोगों की भारी भीड़ जमा हुई। सभी लोग घुड़सवारों का हौसला बढ़ाने के लिए लगातार नारेबाजी करते रहे। हालांकि इस प्रतियोगिता में भारी भीड़ बेकाबू रहीं।

यह भी पढ़ें : भोजपुर में शादी समारोह में बदमाशों ने बरसाई गोलियां, 2 दोस्तों की मौत, 1 घायल

Team Desk