Bihar कैबिनेट का बड़ा फैसला, पुनौरा धाम के कलाकारों को मिलेगी 3000 रुपये पेंशन

Summary :

Bihar: CM नीतीश कुमार की अध्यक्षता में बिहार कैबिनेट की बैठक हुई। इस बैठक में कई बड़े फैसलों के सात ही 24 एजेंडों को हरी झंडी दिखाई गई। साथ ही पुनौरा धाम के कलाकारों को 3 हजार हर महीने पेंशन देने का भी फैसला लिया गया है। बता दें कि बैठक में पुनौरा धाम के विकास के लिए करोड़ो रुपये की सौगात दी गई है। पुनौरा धाम के लिए 882 करोड़ रुपये को मंजूरी दे दी है। साथ ही गुरु शिष्य परंपरा योजना को शुरू करने के लिए भी मंजूरी मिल गई है। इस योजना के लिए 1 करोड़ 11…

Bihar: CM नीतीश कुमार की अध्यक्षता में बिहार कैबिनेट की बैठक हुई। इस बैठक में कई बड़े फैसलों के सात ही 24 एजेंडों को हरी झंडी दिखाई गई। साथ ही पुनौरा धाम के कलाकारों को 3 हजार हर महीने पेंशन देने का भी फैसला लिया गया है। बता दें कि बैठक में पुनौरा धाम के विकास के लिए करोड़ो रुपये की सौगात दी गई है। पुनौरा धाम के लिए 882 करोड़ रुपये को मंजूरी दे दी है। साथ ही गुरु शिष्य परंपरा योजना को शुरू करने के लिए भी मंजूरी मिल गई है। इस योजना के लिए 1 करोड़ 11 लाख रुपये की मंजूरी दी गई है।

कलाकारों को मिलेगी पेंशन

बिहार कैबिनेट ने कलाकारों के हित में फैसला लेते हुए CM कलाकार पेंशन योजना को मंजूरी दे दी गई है। इस योजना के तहत आर्थिक रुप से कमजोर कलाकारों को हर महिने 3 हजार रुपये की राशी दी जाएगी। जिससे कलाकारों को सहयोग और राज्य में लोक विरासत भी संरक्षित होगी।

नेचुरल फार्मिंग योजना को मंजूरी

कैबिनेट की बैठक में कई बड़े फैसलों के साथ ही नेचुरल फार्मिंग योजना को भी मंजूरी मिल गई है। इस योजना के लिए 36 करोड़ 35 लाख रुपये की राशी को मंजूरी दी गई है। बता दें कि इस योजना से राज्य में फसलों के उत्पादन के लिए प्राकृतिक संसाधनों का उपयोग करने पर जोर दिया जाएगा साथ ही फसलों के लिए कीटनाशकों और रासायनिक उर्वरकों के प्रयोग को भी कम किया जाएगा।

CM प्रतिज्ञा योजना

इस बैठक में CM प्रतिज्ञा योजना पर भी जोर दिया गया है। इस योजना के तहत DBT के जरिए लाभार्थियों को इंटर्नशिप राशी दी जाएगी। यह राशी 3  महीने से 12 तक दी जाएगी। वहीं पंचायती राज संस्थाओं को बेहतर स्वास्थ्य उपचार के cm  चिकित्सा सहायता कोष से सहायता राशी दी जाएगी।

Also Read: वर्ष 2025 में GST संग्रह ने बनाया रिकॉर्ड, 22.08 लाख करोड़ पहुंचा संग्रह

 

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।