Bihar Accident News: पटना में घने कोहरे का कहर, 3 ट्रकों की भीषण टक्कर, चालक का सिर फटा और पैर टूटा

Summary :

Bihar Accident News: देशभर में घने कोहरे और ठंड का कहर जारी है। इसी बीच बिहार में मौसम बदलने की वजह से पटना समेत कई शहर कोहरे की चादर में छिपे रहे जिससे यातायात सेवा धीमी हो गई थी साथ ही विजिबिलिटी कम होने की वजह से फोरलेन हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। बता दें मोकमा क्षेत्र के पास घने कोहरे के कारण तीन ट्रक आपस में टकरा गए जिसमे वाहन चालक गंभीर रुप से घायल हो गए और उन्हें उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तीनों वाहनों को भी भारी नुकसान पहुंचा है…

Bihar Accident News: देशभर में घने कोहरे और ठंड का कहर जारी है। इसी बीच बिहार में मौसम बदलने की वजह से पटना समेत कई शहर कोहरे की चादर में छिपे रहे जिससे यातायात सेवा धीमी हो गई थी साथ ही विजिबिलिटी कम होने की वजह से फोरलेन हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। बता दें मोकमा क्षेत्र के पास घने कोहरे के कारण तीन ट्रक आपस में टकरा गए जिसमे वाहन चालक गंभीर रुप से घायल हो गए और उन्हें उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तीनों वाहनों को भी भारी नुकसान पहुंचा है लेकिन चालक की जान को नुकसान नहीं हुआ।

Bihar Accident News

Bihar Accident News (source: social media)
Bihar Accident News (source: social media)

घने कोहरे के कारण हाईवा ट्रक सड़क किनारे खड़ा हो गया था लेकिन पीछे से आ रहे ट्रक ने धुंध में कुछ ना दिखने के कारण हाईवा ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी इसके बाद पीछे से आ रहे ट्रक ने भी दूसरे वाहन पर टक्कर मार दी। एक के बाद एक तीन वाहन आपस में टकरा गए जिससे ट्रक चालक घायल हो गए है, घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचा। बता दें कि चालक के दोनों पैर टूट गए है और वह गंभीर रूप से घायल है।

Bihar Fog Accident

घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी कम हो जाती है जिससे चालक को सड़क पर दिखना और दूसरे वाहन का अंदाजा लगाना मुश्किल हो जाता है। बताया जा रहा है कि हाइवा ने पहले एक वाहन को टक्कर मारी थी जिसके बाद वह सड़क किनारे खड़ा हो गया था लेकिन पीछे से आ रहे ट्रक और कंटनेर आपस में लड़ गए थे जिससे यह भीषण सड़क हादसा हो गया। इस हादस में चालक के पैर टूटना, सिर फटना की वजह से गंभीर रुप से घायल हो गए है।

Bihar Highway Accident News

Bihar Highway Accident News
Bihar Highway Accident News (source: social media)

ठंड के समय घने कोहरे में वाहन चलाने से और सड़क किनारे लगाने से बचना चाहिए। बता दें कि किनारे खड़ा हाइवा फ्लाई ऐश से भरा हुआ था वहीं दूसरा ट्रक सीमेंट से भरा था। टक्कर मारने वाला तीसरा कंटेनर गाय से लदा हुआ था। तीनों वाहन की टक्कर लगने के बाद चालक घायल हो गए है और बेहतर उपचार के लिए नजदिकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ALSO READ:  बिहार में करारी हार के बाद भी हौसला बुलंद, यूपी-बंगाल में लड़ेंगे चुनााव; तेज प्रताप के ऐलान से सपा-TMC की बढ़ेगी मुश्किलें!

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।