Happy New Year 2026 Tips: साल का आखिरी दिन सिर्फ कैलेंडर नहीं बल्कि ऊर्जा, संकल्प और शुभता से भरे नए सफर की शुरुआत होती है। माना जाता है कि साल के आखिरी दिन किए गए कुछ धार्मिक और सकारात्मक काम नए साल में भाग्य को मजबूत बनाते हैं और जीवन में खुशियां लेकर आते हैं। अगर आप चाहते हैं कि 2026 आपके लिए सौभाग्य, स्वास्थ्य, प्रेम और तरक्की लेकर आए, तो इन उपायों को जरूर करें।
Happy New Year 2026 Tips: नए साल पर करें ये उपाय

1. घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर करें
साल के आखिरी दिन घर की साफ-सफाई जरूर करनी चाहिए। माना जाता है कि गंदगी और अव्यवस्था नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाती है। इसलिए घर में झाड़ू-पोछा लगाने के साथ दरवाजों पर गंगाजल या गौमूत्र का छिड़काव करना चाहिए। इससे आने वाला साल सकारात्मकता और शांति लेकर आता है।
2. अपने इष्ट देव की पूजा करें
31 दिसंबर की शाम अपने इष्ट देव की पूजा करने से नकारात्मक ग्रहों का प्रभाव कम होता है। भगवान विष्णु, शिव, देवी लक्ष्मी या कुंडली के अनुसार अपने आराध्य देव के सामने दीपक जलाएं और धूप-दीप अर्पित करें। इसके बाद 108 नामों का जप करें। यह आने वाले साल को आध्यात्मिक शक्ति और आशीर्वाद से भर देता है।

3. गिले-शिकवे खत्म करें
शास्त्रों में कहा गया है कि “पुराना साल पुरानी उलझनों के साथ नहीं जाना चाहिए। ” कोशिश करें कि किसी से भी कोई गिला सिकवा न रखें। छोटे-मोटे कर्ज को खत्म करें, इससे नए साल में आर्थिक ऊर्जा मजबूत होती है।
4. दान-पुण्य करें
31 दिसंबर की रात या सुबह गरीबों को कंबल, भोजन, गुड़-तिल या कपड़े दान करने से शुभ परिणाम मिलता हैं। यह दान न केवल पापों को कम करता है, बल्कि नए साल में मंगलकारी परिणाम भी देता है।
New Year 2026 Horoscope Tips: दूर होगी नेगेटिविटी

अगर आपके घर में नेगेटिविटी बढ़ गई है, तो इसके लिए आप रोजाना पानी में थोड़ा-सा नमक मिलाकर घर में पोछा लगा सकते हैं। इसके साथ ही उपाय को करने से जातक को वास्तु दोष से राहत मिलती है। इसके साथ ही रोजाना घर में कपूर, धूप या गूगल जलाकर इसकी धूनी पूरे घर में दिखाएं। यह भी घर से नेगेटिविटी दूर करने का एक बेहतरीन उपाय है। आप घर के कोनों में समुद्री नमक या फिटकरी भी रख सकते हैं। थोड़े-थोड़े दिनों में इसे बदलते रहें।
Also Read: घर की इस दिशा में बेड रखने से जीवन में आ सकता है भूचाल, जानें इसका मुख्य कारण और सही तरीका


Download Android App
Download iOS App




