दक्षिण अफ्रीका में 4 मंजिला हिंदू मंदिर ढहा, 2 लोगों की मौत, मलबे में दबे कई लोग

Summary :

Durban Hindu Temple Collapse: देश विदेशों में कई हिंदू मंदिर बने हुए है। वहीं दक्षिण अफ्रीका के डरबन में एक बड़ा हादसा हो गया है बता दें कि निर्माणाधीन 4 मंजिला मंदिर ढहने से दो लोगों की मौत हो गई है और मलबे में कई लोगों के दबे होने की भी संभावना है। इस घटना के बाद चारों तरफ अफरा तफरी मच गई और तुरंत राहत बचाव कार्य चलाया गया। यह हादसा कल रात को हुआ था लेकिन अंधेरे और कठिन परिस्थितियों के कारण बचाव अभियान को रोकना पड़ा औऱ आज फिर यह अभियान शुरू किया गया। जानते है कि…

Durban Hindu Temple Collapse: देश विदेशों में कई हिंदू मंदिर बने हुए है। वहीं दक्षिण अफ्रीका के डरबन में एक बड़ा हादसा हो गया है बता दें कि निर्माणाधीन 4 मंजिला मंदिर ढहने से दो लोगों की मौत हो गई है और मलबे में कई लोगों के दबे होने की भी संभावना है। इस घटना के बाद चारों तरफ अफरा तफरी मच गई और तुरंत राहत बचाव कार्य चलाया गया। यह हादसा कल रात को हुआ था लेकिन अंधेरे और कठिन परिस्थितियों के कारण बचाव अभियान को रोकना पड़ा औऱ आज फिर यह अभियान शुरू किया गया। जानते है कि यह हादसा कैसे हुआ।

Durban Hindu Temple Collapse

Durban Hindu Temple Collapse
Durban Hindu Temple Collapse

मंदिर की छत में कंक्रीट डालने का कार्य चल रहा था जैसे ही कंक्रीट डाला गया निर्माणधीन मंदिर भरभराकर गिर गया। जिसमें एक मजदूर की उसी समय मौत हो गई और बाकी कार्य कर रहे श्रमिक मलबे में दब गए जिन्हें निकालने के लिए प्रयास जारी है। अभी तक मलबे में कितने श्रमिक फंसे है इसका पता नहीं लगा है। ईथेक्विनी की नगरपालिका का कहना है कि मंदिर में भवन योजना स्वीकार नहीं की गई थी जिससे यह एक अवैध निर्माण कार्य था।

Hindu Temple Accident Durban

इस हादसे में मलबे में दबे कई श्रमिक के साथ ही अपने परिवार के साथ 54 वर्षीय एक श्रद्धालु भी पहुंचा था लेकिन मंदिर ढहने की सूचना मिलते ही उनकी तबीयत खराब हो गई और उन्हें दिल का दौरा पड़ गया जिससे श्रद्धालु की मौके पर ही मौत हो गई। श्रद्धालु की जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है लेकिन चिकित्सा कर्मी ने मौत का कारण स्पष्ट कर दिया है।

Durban Building Collapse News

Durban Hindu Temple Collapse
Durban Hindu Temple Collapse

डरबन में इस मंदिर को ‘अहोबिलम टेंपल ऑफ प्रोटेक्शन’ कहा जाता है औऱ इसे गुफा के शानदार शेप में डिजाइन किया जा रहा था और लगभग दो साल पहले निर्माण का कार्य शुरू हो गया था। मंदिर के निर्माण के लिए भारत से मंगाए गए पत्थरों का प्रयोग किया जा रहा था और नरसिंहदेव की बड़ी प्रतिमा स्थापित करने की योजना बनाई गई थी। निर्माणधिन मंदिर के ढहने से शोक का माहौल है और प्रशासन जांच कर रहा है।

ALSO READ: ट्रंप की बढ़ी मुश्किलें! H-1B Visa को लेकर 20 अमेरिकी राज्यों ने राष्ट्रपति के फैसले के खिलाफ पहुंचे कोर्ट

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।