स्टोन दिखाते समय आया हार्ट अटैक, ज्वेलरी शोरूम के मालिक ने CPR देकर बचाई जान, तेजी से वायरल हुआ वीडियो

Summary :

Kota Viral Video: हार्ट अटैक किसी भी व्यक्ति को कभी भी आ सकता है। ऐसी ही घटना राजस्थान के कोटा में घटी जहां एक व्यक्ति रामपुरा बाजार में स्थित सुनार की दुकान में स्टोन देखने पहुंचे थे लेकिन अचानक उन्हें हार्ट अटैक आ गया और वहा काउंटर पर गिर गए। दुकान में मौजूद लोगों ने बेहोशी की हालात में व्यक्ति को संभाला और दुकान के मालिक के बेटे ने उन्हें CPR देकर उनकी सांसे रोकने से बचा ली। यह पूरी घटना CCTV फुटेज पर कैद हो गई और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल भी हो रही है। Kota Viral…

Kota Viral Video: हार्ट अटैक किसी भी व्यक्ति को कभी भी आ सकता है। ऐसी ही घटना राजस्थान के कोटा में घटी जहां एक व्यक्ति रामपुरा बाजार में स्थित सुनार की दुकान में स्टोन देखने पहुंचे थे लेकिन अचानक उन्हें हार्ट अटैक आ गया और वहा काउंटर पर गिर गए। दुकान में मौजूद लोगों ने बेहोशी की हालात में व्यक्ति को संभाला और दुकान के मालिक के बेटे ने उन्हें CPR देकर उनकी सांसे रोकने से बचा ली। यह पूरी घटना CCTV फुटेज पर कैद हो गई और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल भी हो रही है।

Kota Viral Video

Kota Viral Video
Kota Viral Video (source: social media)

CCTV फुटेज में दिखा कि स्टोन देखते वक्त अचानक व्यक्ति की तबीयत खराब हो गई थी और वह काउंटर में गिरकर बेहोश हो गए थे तभी सूझबूझ दिखाते हुए CPR देना शुरू कर दिया और लगभग डेढ़ मिनट तक यह कामयाब हुआ और व्यक्ति की सांसे रोकन से बचा लिया। व्यक्ति की सांसे वापस चलने लगी औऱ हरकत भी करने लगे इस दौरान आसपास के लोगों ने भी मदद का हाथ बटाया और CPR देना सफल साबित हुआ। पूरी घटना CCTV फुटेज में कैद हो गई।

Heart Attack in Jewellery Shop

Kota Viral Video
Kota Viral Video (source: social media)

 

शॉप मालिक वरुण जैन ने बताया कि सोश मीडिया में CPR से जुड़ी और जागरुकता के बारे में देखते है और जब यह घटना घटित हुई तो CPR दिया और जान बचाने में सफल हुए। इस घटना के बाद राजकुमार को अस्पताल ले जाने के लिए भी कहा था लेकिन उन्होंने बताया कि वह ठीक है और दुकान से चले गए थे। बाद में हालचाल पूछने पर राजकुमार स्वस्थ है और सही से खाना खा रहे है। इस वायरल विडियो के बाद सभी यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे है और शॉप मालिक को सलाम कर रहे है।

ALSO READ: अब 30 सेकंड में बनेगी मैगी, मार्किट में आया Maggi Capsules! इस वायरल ट्रेंड ने मचाई हलचल

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।