Bihar: बिहार के गया के बोधगया प्रखंड में मंगलवार को सेना का एक माइक्रो एयरक्राफ्ट प्रशिक्षण के दौरान खेत में गिर गया। खेत में एयर क्राफ्ट को गिरते देख गांव में अफरातफरी की स्थिति बन गई। हालांकि इस दुर्घटना में दोनों पायलट सुरक्षित हैं।
- बोधगया प्रखंड में सेना का एयरक्राफ्ट प्रशिक्षण के दौरान खेत में गिर गया
- खेत में एयर क्राफ्ट को गिरते देख गांव में अफरातफरी की स्थिति बन गई
- इस दुर्घटना में दोनों पायलट सुरक्षित हैं
- OTA से रूटीन प्रशिक्षण के क्रम में माइक्रो एयरक्राफ्ट ने उड़ान भरी थी
तकनीक खराबी के कारण गिरा एयरक्राफ्ट
बताया जाता है कि ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी (OTA) से रूटीन प्रशिक्षण के क्रम में माइक्रो एयरक्राफ्ट ने उड़ान भरी थी। इसी दौरान पंखे में आई तकनीक खराबी के कारण एयरक्राफ्ट बगदाहा गांव के खेत में जा गिरा। एयरक्राफ्ट में एक महिला और एक पुरुष पायलट सवार थे और दोनों सुरक्षित हैं। घटना के बाद पायलटों ने इसकी सूचना एकेडमी को दी। एकेडमी के अधिकारी घटनास्थल पहुंच गए हैं। एयरक्राफ्ट को वापस कैंप ले जाया जा रहा है।
पहले भी हो चुकी है घटना
बताया जाता है कि एयरक्राफ्ट में तकनीकी खराबी के कारण दुर्घटना हुई। ग्रामीण बताते हैं कि डेढ़ साल पहले भी इसी गांव में ऐसे ही प्रशिक्षण के दौरान एयरक्राफ्ट गिरा था।


Download Android App
Download iOS App





