Elon Musk News: इन दिनों Elon Musk की मुसीबतें बढ़ती नजर आ रही हैं। इसका कारण ट्विटर के पूर्व सीईओ पराग अग्रवाल हैं। दरअसल एलन मस्क के खिलाफ पराग अग्रवाल सहित चार पूर्व अधिकारियों ने केस किया है। यह पूरा मामला साल 2022 में ट्विटर अधिग्रहण से जुड़ा है। एलन मस्क के खिलाफ पराग अग्रवाल सहित चार पूर्व शीर्ष अधिकारियों ने 128 मिलियन डॉलर से ज्यादा का केस किया है। आइए इस पूरे मामले को जानते हैं।
मस्क 28 मिलियन डॉलर का केस दर्ज
मस्क पर केस करने के पीछे उन पर पूर्व अधिकारियों को बिना किसी कारण कंपनी से बाहर निकाल दिए जाने के आरोप लगे हैं। मस्क को लेकर कहा गया है कि उन पर 128 मिलियन अमेरिकी डॉलर का भुगतान बकाया है।
साल 2022 का है मामला
44 बिलियन अमेरिकी डॉलर का भुगतान करने के बाद मस्क ने कंपनी के मुख्य कार्यकारी पराग अग्रवाल को बर्खास्त कर दिया था और ट्वटिर का अधिग्रहण कर लिया था। पराग के साथ कई दूसरे अधिकारियों को कंपनी से बाहर किया गया था। बाद में मस्क ने प्लेटफॉर्म का नाम बदल कर एक्स (X Handle) कर दिया था। कैलिफोर्निया के उत्तरी जिले के लिए अमेरिकी जिला न्यायालय में दर्ज किया गया है। द न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, इस पद के लिए अग्रवाल के प्रस्ताव पत्र में कहा गया था कि उन्हें 12.5 मिलियन अमेरिकी डॉलर के शेयरों के अलावा 1 मिलियन अमेरिकी डॉलर का वार्षिक वेतन मिलेगा।
मस्क को देगें पूर्व अधिकारियों के पैसे
- ट्विटर सिक्योरिटीज फाइलिंग के अनुसार, अग्रवाल टर्मिनेशन के मामले में 60 मिलियन अमेरिकी डॉलर के तथाकथित गोल्डन पैराशूट भुगतान के हकदार थे।
- दस्तावेज के अनुसार, समान परिस्थितियों में सेगल को USD46 मिलियन और गैड्डे को USD21 मिलियन प्राप्त होंगे। मस्क का दावा है कि वे कंपनी अधिग्रहण के दौरान अधिकारियों को बिना भुगतान किए किसी कारण के लिए बाहर कर सकते हैं।
- खुद को लगभग 200 मिलियन अमेरिकी डॉलर भुगतान से बचाने के लिए, मस्क ने अपने जीवनी लेखक वाल्टर इसाकसन को सूचित किया कि वह अधिकारियों के विच्छेद लाभों (severance benefits) को अस्वीकार कर देंगे।
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App






