टाटा मोटर्स ने कॉम्पैक्ट सब-फोर-मीटर सेडान Aeris को लॉन्च कर दिया है और बेस मॉडल की एक्स शोरूम कीमत और टॉप मॉडल के फीचर ने बाकी सेडान कार को परेशानी में डाल दिया है। बता दें कि इस कार में 15-इंच के अलॉय व्हील्स, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स और नया टेल-लाइट डिजाइन के साथ 5 स्टार रेटिंग सेफ्टी दी गई है। वहीं दूसरी तरफ Swift Dzire लोकप्रिय कार में से एक है जिसमें LED हेडलाइट्स, डुअल-टोन अलॉय व्हील्स के साथ कई फीचर और बेहतर माइलेज देती है। अगर आप भी सेडान कार लेने का सोच रहे है तो जानते है इनमें से कौन-सी कार बेहतर है।
Tata Aeris vs Dzire Comparison
TATA Aeris के केबिन में कई शानदार फीचर दिए गए है जिनमें वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, 10.25-इंच का टचस्क्रीन, डिजिटल क्लस्टर, वायरलेस चार्जर, रियर एसी वेंट्स, क्रूज कंट्रोल, के साथ कई नए फीचर दिए गए है। वहीं डिजायर कार में सनरूफ, रियर एसी वेंट्स, एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले के साथ ही 9-इंच का टचस्क्रीन सिस्टम दिया गया है।
1.2-लीटर का पेट्रोल इंजन
TATA Aeris में 1.2-लीटर का पेट्रोल इंजन दिया गया है और यह 85bhp की पावर जनरेट करता है। वहीं सीएनजी वेरिएंट 74.5bhp की पावर जनरेट करता है। दोनों ही वेरिएंट में 5-स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक (AMT) ट्रांसमिशन का विकल्प दिया गया है।
मारुति डिजायर में 1.2-लीटर का पेट्रोल इंजन दिया गया है और यह 80 बीएचपी की पावर जेनरेट करता है। साथ ही 5-स्पीड मैनुअल और AMT गियरबॉक्स दिया गया है। यह कार बेहतर माइलेज देने के लिए जानी जाती है।
कीमत में लगभग 1 लाख रुपये का अंतर
कीमत में दोनों कार में बड़ा अंतर दिया गया है और यहीं से इन दोनों कारों का मुकाबला शुरू होता है। बता दें कि TATA Aeris की एक्स शोरूम कीमत 5.29 लाख रुपये से शुरू होती है और टॉप वेरिएंट की कीमत 9.74 लाख रुपये तक रखी गई है।
डिजायर की एक्स शोरूम कीमत 6.31 लाख रुपये से शुरू होती है और 9.54 लाख रुपये तक जाती है दोनों कार की शुरूआती बेस मॉडल की कीमत में लगभग 1 लाख रुपये का अंतर है।


Download Android App
Download iOS App




