Google Lens केवल इमेज देखकर देगा पूरी जानकारी- Google Lens

Google Lens केवल इमेज देखकर देगा पूरी जानकारी

Google Lens: आज के समय में किसी भी विषय से जुड़ी जानकारी खोजना बेहद आसान हो गया है। इंटरनेट पर टेक्स्ट ही नहीं बल्कि इमेज के जरिए भी जानकारियां पाई जा सकती हैं। अगर किसी दूसरी भाषा में लिखे टेक्स्ट को समझने में आपको दिक्कत आ रही है तो टेक्स्ट को अपनी भाषा में भी समझा जा सकता है। इसके लिए बस आपको एक पिक्चर क्लिक करनी होगी। ऐसा आप गूगल लेंस के जरिए कर सकते हैं। आइए इस बारे में जान लेते हैं।

Google Lens ऐसे करता है काम

google lens 3

गूगल लेंस के जरिए किसी इमेज को लेकर डिटेल जानकारियां पाई जा सकती हैं। गूगल लेंस का इस्तेमाल कर एक पिक्चर क्लिक करते हैं तो उस इमेज से जुड़ी सारी जानकारियां स्क्रीन पर नजर आती हैं। उदाहरण के लिए किसी ब्रांड का लोगो नजर आने पर एक पिक्चर के जरिए इसकी पहचान की जा सकती है। इसी तरह दूसरी भाषा में लिखे टेक्ट्स को अपनी भाषा में ट्रांसलेट किया जा सकता है। अच्छी बात ये है कि आप गूगल लेंस का इस्तेमाल पीसी और फोन दोनों डिवाइस पर कर सकते हैं।

पीसी में ऐसे करें Google Lens का इस्तेमाल

google lens 2

  • सबसे पहले क्रोम में किसी इमेज को ओपन करना होगा।
  • अब राइट क्लिक के साथ Search image with Google ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • अब पीसी पर राइट साइड में एक मिनी विंडो ओपन हो जाएगी।
  • इस विंडो को एक्सपैंड बटन से बड़ा किया जा सकता है।
  • अब इमेज को लेकर जो भी जानकारियां चेक करना चाहते हैं कर सकते हैं।

Smartphone में गूगल लेंस ऐसे करें इस्तेमाल

Google Lens

  • फोन में गूगल लेंस को गूगल सर्च के साथ इस्तेमाल किया जा सकता है-
  • इसके लिए सबसे पहले फोन में गूगल सर्च पर आना होगा।
  • अब सर्च बटन के राइट साइड पर माइक्रोफोन के साथ कैमरा नजर आता है।
  • दरअसल, यह कैमरा आइकन ही गूगल लेंस है।
  • इस कैमरा आइकन पर क्लिक करना होगा।
  • जैसे ही कैमरा आइकन पर क्लिक करते हैं कैमरा ऑन हो जाएगा।
  • अब किसी भी इमेज को क्लिक कर उस इमेज से जुड़ी जानकारियां पा सकते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × 4 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।