नीतीश की नई सरकार का पहला बजट आज होगा पेश, क्या आम लोगों पर रहेगा फोकस?

Bihar Budget 2026 Today

Bihar Budget 2026 Today: यह बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली नई सरकार का पहला बजट है। बजट आज, मंगलवार, 3 फरवरी को दोपहर 2 बजे तक राज्य विधानसभा में पेश किया जाएगा। बिहार विधानसभा का बजट सत्र 2 फरवरी को शुरू हुआ था। हालांकि, आज बजट पेश होने से पहले ही विधानसभा के गलियारों में हंगामा देखने को मिल रहा है।

Bihar Budget 2026-27: सदन की कार्यवाही शुरू

Bihar Budget 2026 27

सेशन के दूसरे दिन, दोपहर 2 बजे, वित्त मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव विधानसभा में राज्य का बजट पेश करेंगे। इस बजट को सिर्फ़ आंकड़ों का संग्रह नहीं, बल्कि 2025 के विधानसभा चुनावों से पहले सरकार की प्राथमिकताओं और इरादों का प्रतिबिंब भी माना जा रहा है। बता दें कि बजट से पहले विधानसभा परिसर में गतिविधियों तेज हो गई। विधानसभा चीफ स्पीकर प्रेम कुमार, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी सहित सत्ता पक्ष और विपक्ष के विधायक विधानसभा पहुंच चुके हैं। सुबह 11 बजे से सदन में प्रश्नकाल शुरू हैं। दोपहर 2 बजे सदन में बजट पेश किया जाएगा।

Bihar Budget Session: कैसा होगा 2026 बिहार बजट?

Bihar Budget 2026-27
Bihar Budget 2026-27
  1. पिछले 20 वर्षों में बिहार के बजट का आकार रिकॉर्ड स्तर तक बढ़ा है।
  2. वर्ष 2005–06 में बिहार का कुल बजट केवल 26 हजार करोड़ रुपये था।
  3. 2025–26 में बजट बढ़कर 3.17 लाख करोड़ रुपये के पार पहुंच गया।
  4. इस बार अनुमान है कि बजट का आकार 3.5 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो सकता है।
  5. अगर ऐसा होता है, तो यह बिहार के इतिहास का अब तक का सबसे बड़ा बजट होगा।

Budget 2026 News: बिहार बजट 2026: किन क्षेत्रों पर रहेगा फोकस?

  1. रोजगार, युवा और महिला – बजट के तीन मजबूत आधार
  2. नीतीश कुमार सरकार पहले ही 5 साल में 1 करोड़ नौकरियों और रोजगार का लक्ष्य तय कर चुकी है।
  3. बजट में युवाओं के लिए रोजगार योजनाएं, स्किल डेवलपमेंट और उद्योगों को प्रोत्साहन देने पर खास ध्यान रहने की उम्मीद है।
  4. महिलाओं के स्वरोजगार, स्वयं सहायता समूह (SHG) और आर्थिक सशक्तीकरण योजनाओं को और मजबूती मिल सकती है।

सड़क, एक्सप्रेस-वे और कनेक्टिविटी पर बड़ा निवेश

pm

  1. इस बार के बजट में बुनियादी ढांचे (Infrastructure) को प्राथमिकता दी जा सकती है।
  2. सूत्रों के अनुसार बिहार में 5 नए एक्सप्रेस-वे के लिए बजट प्रावधान संभव है।
  3. शहर से गांव तक सड़कों के लिए लगभग 9000 करोड़ रुपये खर्च किए जाने का प्रस्ताव है।
  4. हाईवे, पुल और पुलिया के निर्माण के लिए करीब 5500 करोड़ रुपये तय किए जा सकते हैं।

नए शहर, आधुनिक बस टर्मिनल और शहरी विकास

  1. सरकार 5 नई टाउनशिप विकसित करने के लिए फंड जारी कर सकती है।
  2. हर शहर में आधुनिक इंटर-स्टेट बस टर्मिनल बनाने की योजना है।
  3. इससे यातायात व्यवस्था और शहरी सुविधाओं में बड़ा सुधार होने की उम्मीद है।

7 निश्चय-3 पर रहेगा विशेष जोर

  1. बजट में 7 निश्चय-3 कार्यक्रम को प्राथमिकता दी जाएगी।
  2. उद्योग, महिला सशक्तीकरण, रोज़गार, किसान और सामाजिक कल्याण योजनाओं को नई गति देने का रोडमैप सामने आ सकता है।
  3. वित्त मंत्री ने 2025-26 का आर्थिक सर्वेक्षण सदन में पेश किया है।

Bihar Budget 2026 Today: पिछले बजट में

  1. शिक्षा के लिए ₹60,964 करोड़
  2. स्वास्थ्य के लिए ₹20,000 करोड़
  3. सड़क के लिए ₹17,000 करोड़ का प्रावधान किया गया था।
  4. इस बार इन क्षेत्रों को और अधिक मजबूत किए जाने की संभावना है।

Bihar Budget LIVE: बजट के बाद सियासी घमासान तय

ram

  1. बजट पेश होने के बाद राज्यपाल के अभिभाषण पर सदन में चर्चा होगी।
  2. सरकार इसे विकास का ब्लूप्रिंट बताएगी।
  3. वहीं विपक्ष बजट को लेकर चुनावी वादों और प्राथमिकताओं पर सवाल उठाएगा।

यह भी पढ़ें: 9 साल की लड़की बनी मां, सगे भाई के बच्चे को दिया जन्म! 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

Related Posts

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।