Haryana Kaithal News: इन दिनों सोशल पर कई चौंकाने वाले वीडियो वायरल होते हैं, जिन्हें पहचानना मुश्किल होता है कि ये सच है या झूठ। हाल ही में एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे हरियाणा के कैथल का बताया जा रहा है। जिसमें कहा जा रहा है कि एक 9 साल की बच्ची मां बन गई है और उसे गर्भवती करने वाले कोई और नहीं, बल्कि उसका सगा भाई है।
इस वीडियो से इंटरनेट पर बवाल मच गया है। लोग इसे कलयुग से जोड़कर कई प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप पर ये वीडियो काफी फैलाया जा रहा है। इस घटना को बेहद भावनात्मक और डरावने तरीके से पेश किया जा रहा है। हालांकि सवाल ये है कि क्या इस उम्र में बच्ची का मां बनना संभव है? आइये जानते हैं…
Minor Girl Viral Video: 9 साल में गर्भवती होना संभव है?
डॉक्टरों के अनुसार, गर्भधारण के लिए शरीर में ओव्यूलेशन यानी अंडाणु का निकलना जरूरी होता है, जो नियमित माहवारी शुरू होने के बाद ही संभव होता है। ऐसे में 9 साल की उम्र में प्रेग्नेंसी और फिर सुरक्षित डिलीवरी होना लगभग नामुमकिन माना जाता है।
रियल या या फेक? क्या है पुरी खबर आइयिए जानते हैं।
वो ज्यादातर फेक या बहुत बढ़ा-चढ़ाकर वायरल की गई अफवाह लगती है। सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियो/पोस्ट बहुत तेजी से फैलते हैं, खासकर “कलयुग” टैग के साथ, लेकिन ज्यादातर मामलों में ये अश्लीलता और सनसनी फैलाने के लिए बनाए जाते हैं।विज्ञान के… pic.twitter.com/W0bt2GfoRF— Indra (@NareshIndr47532) January 19, 2026
वैज्ञानिक रूप से…
चिकित्सकीय विज्ञान के मुताबिक, भारत में लड़कियों को आमतौर पर पहली माहवारी 12-13 साल की उम्र में होती है। कुछ दुर्लभ मामलों में यह 10-11 साल में शुरू हो सकती है, लेकिन 9 साल से पहले पीरियड्स आना बेहद असामान्य माना जाता है।
सबसे कम उम्र में मां बनने का मामला
इतिहास में सबसे कम उम्र में मां बनने का एक ही बेहद दुर्लभ मामला दर्ज है। साल 1939 में पेरू की लीना मेडिना महज 5 साल 7 महीने की उम्र में मां बनी थी। यह मामला एक्सट्रीम प्रीकोशियस प्यूबर्टी यानी असामान्य रूप से बहुत जल्दी शारीरिक विकास होने के कारण संभव हुआ था। मेडिकल साइंस में आज भी इसे सबसे दुर्लभ उदाहरण माना जाता है।
9 Year Old Girl Pregnant: क्या है पूरा मामला?
वायरल वीडियो में एक छोटी लड़की गोद में बच्चा लिए उसे खिला रही है। वीडियो के कैप्शन में “9 साल की लड़की” या “सगे भाई” वाली बात लिखी गई है। इंस्टाग्राम और फेसबुक जैसे स्रोतों से मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा के कैथल में एक 9 वर्षीय बच्ची को उसके 11 वर्षीय भाई ने कथित तौर पर गर्भवती कर दिया। यह बाल यौन शोषण का मामला है।
जब इस घटना का पता चला तब बच्ची 7-8 महीने की गर्भवती थी और उसने कथित तौर पर बच्चे को जन्म दिया। माता-पिता पर आरोप है कि उन्होंने बच्ची की उपेक्षा की और बेटे को बचाने की कोशिश में उसे पुलिस स्टेशन में छोड़ दिया। फिलहाल इस बारे में कोई और आधिकारिक जानकारी नहीं है। आजकल इस तरह के वायरल पोस्ट अक्सर झूठे ही पाए जाते हैं। ये वीडियो हर कोई अपनी तरीके और अपनी धारणा से पोस्ट कर रहे हैं।
Fact Check: क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

ज्यादातर वायरल वीडियो या तस्वीरें पुरानी या सामान्य डिलीवरी से जुड़ी होती हैं, लेकिन इन्हें गलत और सनसनीखेज़ कैप्शन के साथ शेयर किया जाता है। इसमें अक्सर 9 साल की लड़की या भाई-बहन जैसी बातें जोड़कर लोगों को भड़काया जाता है। कमेंट सेक्शन में गुस्सा, सजा की मांग और भावनात्मक प्रतिक्रियाएं इसी रणनीति का हिस्सा होती हैं, ताकि लोग तथ्यों की जांच किए बिना पोस्ट को आगे बढ़ाएं। इस वीडियो पर भी किसी तरह की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। इसलिए कसी भी वीडियो या तस्वीर को शेयर करने से पहले उसकी सत्यता की जांच कर लें।
यह भी पढ़ें: थाने में महिलाओं के साथ किया रोमांस! दफ्तर से DGP रामचंद्र राव के गंदे वीडियो क्लिप हुई वायरल


Download Android App
Download iOS App





