Bigg Boss OTT Cancelled: मुंबई बिग बॉस OTT को अब अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया गया है और 2026 में इसका कोई नया सीजन नहीं आएगा। मेकर्स ने इसके डिजिटल-ओटीटी स्पिन-ऑफ फॉर्मेट को छोड़कर अब सिर्फ एक ही बिग बॉस शो हिंदी में चलाने का फैसला किया है, जो टीवी और OTT पर एक साथ दिखेगा।
Bigg Boss OTT Cancelled: क्या है पूरा मामला?

बिग बॉस OTT को सबसे पहले 2021 में डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लांच किया गया था और इसके तीन सीजन हो चुके हैं। पहले सीजन का होस्ट करण जौहर थे, दूसरे में सलमान खान, और तीसरे में अनिल कपूर ने होस्ट किया था। OTT के अंतिम विजेता सना मकबूल रहे। अब मेकर्स चाहते हैं कि फोकस केवल मुख्य बिग बॉस हिंदी शो पर रहे ताकि दर्शकों का ध्यान बंटे नहीं और शो का अनुभव एक जैसा रहे।
Bigg Boss OTT 4 updates: क्या वजह बनी बंद होने की?

पिछले कुछ सीज़न में OTT वर्ज़न पर दर्शकों की दिलचस्पी उतनी नहीं रही जितनी टीवी वर्ज़न पर। मेकर्स सोच रहे हैं कि एक ही हिंदी बिग बॉस शो, जो टीवी और OTT दोनों पर एक साथ आए, ज्यादा पसंद किया जाएगा।
Bigg Boss OTT 4 में अब आगे क्या होगा?

बिग बॉस OTT अब चैनल द्वारा वापस नहीं लाया जाएगा। आने वाले समय में बड़ा रियलिटी शो सिर्फ हिंदी बिग बॉस का मुख्य सीजन ही होगा, जिसे टीवी और OTT दोनों पर एक साथ दिखाया जाएगा।
Read More: 40 की उम्र में सोनम कपूर दूसरी बार प्रेग्नेंट, बेबी बंप में दिखा रॉयल स्वैग…


Download Android App
Download iOS App




