Anupama Spoiler 20 January 2026: रुपाली गांगुली के शो अनुपमा में इन दिनों खूब हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है। शो में अब तक आपने देखा कि अनुपमा को बहुत बड़ा झटका लगता है, जब उसे पता चलता है कि रजनी ने उसे धोखा दिया है। अपनी सहेली से मिले धोखे की वजह से अनुपमा पूरी तरह से टूट चुकी है।
Anupama Spoiler 20 January 2026: अनुपमा सीरियल में आने वाला है महा ट्विस्ट

अनुपमा की बेटी राही भी अब उसके खिलाफ नजर आ रही है। धोखा मिलने के बाद अनुपमा शपथ लेती है कि वो पूर्वीछाया चॉल को बचाकर रहेगी। ऐसे में वो रजनी से मिलने उसके घर जाती है।
लेकिन, रजनी उसकी बेइज्जती घर उसे अपने घर से बाहर फेंकवा देती है। उसके बाद अनुपमा बेसुध हालत में एक मंदिर में पहुंच जाती है। जहां, वो भगवान से प्रार्थना करते हुए कहती है कि सारी गलती उसकी है। लेकिन, उसकी गलती की सजा चॉल में रहने वाले बड़े बूढ़े और बच्चों को नहीं मिलनी चाहिए। वो भगवान के सामने बेसुध हालत में सो जाती है।
रजनी के फ्लैट को लात मारेगी अनुपमा

सीरियल अनुपमा के आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि खुद को सही साबित करने के लिए रजनी एक और नई चाल चलेगी। रजनी दावा करेगी कि चॉल को तोड़ने के बदले अनुपमा ने एक फ्लैट लिया है। ये बात सुनकर अनुपमा भड़क जाएगी, अनुपमा दवा करेगा कि उसने अपनी आत्मसम्मान के आगे कभी किसी चीज को अहमियत दी।
चॉल के लोग अनुपमा को कोसना शुरू कर देंगे। पराग अनुपमा को देखकर परेशान हो जाएगा। वो रजनी से पूछेगा कि ये सब करने की क्या जरुरत थी। ऐसे में रजनी पराग को याद दिलाएगी कि अगर चॉल नहीं टूटी तो वो बर्बाद हो जाएगा। इसी बीच अनुपमा रजनी को धोखेबाज बताना शुरू कर देगी। अनुपमा चॉल को बचाने के लिए बुल्डोजर के आगे लेट जाएगी।
Also Read: जवान फिल्म के डायरेक्टर Atlee फिर से बनेंगे पापा, जानें किन सेलेब्स ने दी बधाई















