Atlee Wife Priya Announce Second Pregnancy: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के पॉपुलर डायरेक्टर एटली और उनकी डायरेक्टर-एक्ट्रेस पत्नी प्रिया ने अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट कर दी है. जी हां, डायरेक्टर ने इस गुड न्यूज को अपनी फैमिली फोटो के साथ इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. इस फोटो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि किस तरह वो अपनी पत्नी और साल 2023 में जन्में बेटे नीर के साथ मस्ती कर रहे हैं.
Priya Atlee Pregnancy Announcement: तस्वीरों के साथ प्यार भरा कैप्शन
View this post on Instagram
एटली द्वारा शेयर की गई एक अन्य तस्वीर में उनकी पत्नी प्रिया रेस्टिंग पोजीशन में ब्लू कलर की ड्रेस में अपने बेबी बंप पर हाथ रखती और एटली की प्यारी मुस्कान में पूरी तरह से खोई हुई दिखाई दे रही हैं. वहीं दूसरी तस्वीर में उनका बेटे मीर उनके साथ खेलते हुए नजर आ रहे हैं. मीर की एक्साइटमेंट साफ तौर पर ये दिखा रही है कि बड़ा भाई बनने पर वो कितने खुश हैं.

इस प्रेग्नेंसी फोटोशूट में एक तस्वीर ऐसी भी शेयर की गई है जिसमें कपल अपने बेटे के अलावा चार पालतू जानवरों के साथ दिखाई दे रहे है.
Atlee News Today: सेलेब्स ने दी एटली को बधाई

ये फोटो चार सीरीज में शेयर की गई है और आखिरी तस्वीर में एटली ने एक प्यारा सा नोट भी लिखा है, जिसमें उनकी पत्नी, बेटे और पालतू जानवरों के नाम हैं. ऐसे में इन तस्वीरों को देखने के बाद कई सेलेब्स ने भी इसपर रिएक्ट किया है. जिसमें जाह्नवी कपूर, वामिका गब्बी, कीरथी सुरेश और सामंथा रूथ प्रभु जैसे कई नाम शुमार हैं.
Atlee Wife Priya Announce Second Pregnancy: शादी के 8 साल बाद हुई थी बेटी मीर

एटली ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘हमारे घर में एक नए सदस्य के आने से और भी ज्यादा प्यार भरा माहौल बनने वाला है! जी हां! हम फिर से प्रेग्नेंट हैं आप सभी के आशीर्वाद, प्यार और प्रार्थनाओं की जरूरत है प्यार के साथ एटली, प्रिया, मीर, बेकी, युकी, चोकी, कॉफी और गूफी.’ जानकारी के लिए आपको बता दें कि इस कपल ने शादी के लगभग 8 साल के बाद साल 2023 अपने पहले बच्चे मीर को जन्म दिया था और उसके बाद आज जनवरी 20 को इन्होंने अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की है.


Download Android App
Download iOS App




