बजरंगबली की कृपा से हर मुश्किल को मात दे देते हैं मूलांक 9 वाले लोग! जानें कैसी होती है इनकी लव लाइफ

Mulank 9 Personality Traits
Mulank 9 Personality Traits: न्यूमेरोलॉजी एक ऐसी विद्या है जिसमें जन्म की तारीख के जरिए से व्यक्ति के भूत, भविष्य और वर्तमान का पता किया जाता है। मूलांक को जन्म तिथि के अंकों को जोड़कर निकाला जाता है, जिसकी सीमा 1 से 9 के बीच होती है। यदि आपका जन्म किसी भी महीने की 9 तारीख को हुआ है, तो आपका मूलांक 8 होगा।
इसी प्रकार 9, 18 या 27 तारीख को जन्मे व्यक्तियों का मूलांक 9 माना जाता है। मूलांक 9 के स्वामी ग्रह मंगल है, जिसका अर्थ है कि इस मूलांक के लोगों पर मंगल का गहरा प्रभाव रहता है। चलिए जानते हैं कि Mulank 9 wale log kaise hote hai,साथ ही इनके व्यवहार, करियर और लव का हाल भी समझेंगे।

Mulank 9 People Personality: बुद्धिमान होते हैं मूलांक 9 वाले लोग

Mulank 9 Personality Traits
Mulank 9 Personality Traits (Image: Freepik)
मूलांक 9 के जातकों की बुद्धि काफी तेज होती है। किसी भी नई चीज को जल्दी और आसानी से सीख लेते हैं। यदि शुरुआती जीवन में इनकी पढ़ाई में कोई रुकावट भी आए, तब भी ये अपनी मेहनत से उच्च शिक्षा प्राप्त करने में सफल रहते हैं। कला और विज्ञान जैसे विषयों में इनकी गहरी रुचि होती है।

Mulank 9 Personality Traits: साहसी व्यक्तित्व

नंबर 9 वाले लोग स्वभाव से ही साहसी और ऊर्जावान होते हैं। इनमें गजब की सहनशक्ति और आंतरिक शक्ति होती है, जिसके बल पर ये कठिन से कठिन परिस्थितियों का डटकर मुकाबला करते हैं। हार न मानने का यही जज्बा इन्हें रक्षा सेवाओं, पुलिस बल और खेलकूद जैसे क्षेत्रों में अत्यधिक सफल बनाता है।

हनुमान जी होती है कृपा

Mulank 9 Personality Traits
Mulank 9 Personality Traits (Image: AI Generated)
चूंकि इनका स्वामी ग्रह मंगल है, इसलिए इन्हें संकटमोचन हनुमान जी का विशेष अनुग्रह प्राप्त होता है। यह आध्यात्मिक जुड़ाव उन्हें जीवन की बाधाओं को पार करने और लक्ष्य प्राप्ति के लिए मानसिक संबल प्रदान करता है।

Mulank 9 Personality Traits: मंगल ग्रह का प्रभाव

स्वामी ग्रह से मंगल के होने के कारण ये लोग उत्साही, शारीरिक रूप से बलवान और प्रभावशाली आवाज के धनी होते हैं। ये सिद्धांतों और अनुशासन के साथ समझौता नहीं करते। इनका जीवन संघर्षों से भरा हो सकता है, लेकिन ये अपनी संकल्प शक्ति से विजयी होते हैं। इन्हें प्रशंसा सुनना पसंद होता है।

Numerology about Number 9: वैवाहिक जीवन और प्रेम संबंध

प्रेम के मामले में मूलांक 9 के लोग काफी भावुक होते हैं और विपरीत लिंग की ओर शीघ्र आकर्षित हो जाते हैं, हालांकि इनके प्रेम संबंध अक्सर उतार-चढ़ाव वाले हो सकते हैं। इनके स्वभाव की जिद और अहंकार कभी-कभी रिश्तों में तनाव पैदा कर सकता है। विवाह के लिए मूलांक 3, 1 या 2 वाले लोग इनके लिए श्रेष्ठ रहते हैं, जबकि इन्हें मूलांक 8 के जातकों के साथ वैवाहिक बंधन से बचना चाहिए।

मूलांक 9 के लिए विशेष उपाय

Mulank 9 Personality Traits
Mulank 9 Personality Traits (Image: AI Generated)
  • मंगलवार के दिन हनुमान जी को सिंदूर, चोला और लाल वस्त्र अर्पित करें।
  • हनुमान चालीसा, बजरंग बाण या सुंदरकांड का नियमित पाठ करें।
  • मंगलवार को नमक-रहित व्रत रखें और मंदिर में लाल मसूर की दाल दान करें।
  • सूर्य देव को अर्घ्य दें और आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।

मूलांक 9 के लिए क्या है शुभ?

  • शुभ रंग: लाल और गुलाबी
  • शुभ दिन: मंगलवार, गुरुवार और शुक्रवार
  • शुभ रत्न: मूंगा, रूबी और ब्लडस्टोन
  • शुभ धातु: तांबा
  • शुभ अंक: 3, 6, 9, 1, 4, 5, और 2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

Related Posts

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।