Mulank 8 Personality Traits: न्यूमेरोलॉजी एक ऐसी विद्या है जिसमें जन्म की तारीख के जरिए से व्यक्ति के भूत, भविष्य और वर्तमान का पता किया जाता है। मूलांक को जन्म तिथि के अंकों को जोड़कर निकाला जाता है, जिसकी सीमा 1 से 9 के बीच होती है। यदि आपका जन्म किसी भी महीने की 8 तारीख को हुआ है, तो आपका मूलांक 8 होगा।
इसी प्रकार 8, 17 या 26 तारीख को जन्मे व्यक्तियों का मूलांक 8 माना जाता है। मूलांक 8 के स्वामी ग्रह शनि देव हैं, जिसका अर्थ है कि इस मूलांक के लोगों पर शनि देव का गहरा प्रभाव रहता है। चलिए जानते हैं कि Mulank 8 wale log kaise hote hai,साथ ही इनके व्यवहार, करियर और लव का हाल भी समझेंगे।
जन्म तिथि के अनुसार ऊर्जा का प्रभाव

8 तारीख: इस दिन जन्मे लोगों पर पूर्णतः शनि देव का प्रभाव होता है, जो उन्हें अदम्य साहस प्रदान करता है।
17 तारीख: यहां शनि के साथ सूर्य और केतु का मेल होता है। यह संयोजन व्यक्ति में कुशल नेतृत्व क्षमता के साथ-साथ आध्यात्मिक गहराई भी पैदा करता है।
26 तारीख: इस तारीख में शनि के साथ चंद्रमा और शुक्र का प्रभाव जुड़ जाता है, जिससे स्वभाव में संवेदनशीलता और कलात्मकता का समावेश होता है।
17 तारीख: यहां शनि के साथ सूर्य और केतु का मेल होता है। यह संयोजन व्यक्ति में कुशल नेतृत्व क्षमता के साथ-साथ आध्यात्मिक गहराई भी पैदा करता है।
26 तारीख: इस तारीख में शनि के साथ चंद्रमा और शुक्र का प्रभाव जुड़ जाता है, जिससे स्वभाव में संवेदनशीलता और कलात्मकता का समावेश होता है।
Mulank 8 Personality Traits:संघर्ष से नहीं भागते
मूलांक 8 के जातकों का जीवन अक्सर चुनौतियों से भरा होता है, लेकिन यही बाधाएं उनकी असली ताकत बनती हैं। वे रातों-रात मिलने वाली सफलता के बजाय निरंतर कर्म और कठिन परिश्रम में विश्वास रखते हैं। संघर्ष उन्हें परिपक्व बनाता है और वे अपनी मेहनत के दम पर बड़ी कामयाबी हासिल करते हैं।
सादगी भरा स्वभाव
इन्हें दिखावा और तड़क-भड़क बिल्कुल पसंद नहीं होती। ये लोग सादगीपूर्ण जीवन जीने में विश्वास रखते हैं। बाहर से सख्त दिखने वाले ये व्यक्ति वास्तव में अंदर से अत्यंत भावुक और न्याय के प्रति समर्पित होते हैं। वे कभी किसी के साथ अन्याय होते नहीं देख सकते।
Mulank 8 People Personality: बुद्धिमान और आत्मनिर्भर व्यक्तित्व
मूलांक 8 वाले लोग अत्यंत बुद्धिमान होते हैं और किसी भी बात को बिना ठोस प्रमाण या तर्क के स्वीकार नहीं करते। इनका हर फैसला भावना के बजाय तथ्यों और दूरदर्शिता पर आधारित होता है। अपनी महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने के लिए ये किसी और पर निर्भर रहने के बजाय स्वयं के प्रयासों पर भरोसा करते हैं।
Numerology about Number 8: कार्यक्षेत्र और व्यावसायिक अवसर

मूलांक 8 के लिए तकनीकी और सेवा क्षेत्र बहुत लाभकारी होते हैं। यह लोग इंजीनियरिंग, ऑटोमोबाइल, रियल एस्टेट, ट्रांसपोर्ट, प्रिंटिंग प्रेस, जज, वकील या फिर फिटनेस ट्रेनिंग में अपनी पहचान बना सकते हैं।
कैसा होता है मूलांक 8 वालों का स्वास्थ्य?
स्वास्थ्य के प्रति इन्हें सचेत रहना चाहिए, विशेषकर सांस संबंधी रोग या वात दोष को लेकर, क्योंकि छोटी सी लापरवाही भविष्य में गंभीर रूप ले सकती है।
Mulank 8 Personality Traits: पारिवारिक रिश्ते, प्रेम और वैवाहिक जीवन

रिश्तों के मामले में इन्हें अक्सर गलत समझा जाता है, जिसके कारण कभी-कभी माता-पिता या प्रियजनों से वैचारिक दूरी बनी रहती है। ये जातक प्यार में बहुत ईमानदार और वफादार होते हैं, लेकिन अपनी भावनाओं को व्यक्त करने में संकोच करते हैं। इनका गंभीर स्वभाव कभी-कभी पार्टनर के साथ दूरी पैदा कर देता है।
इनके लिए मूलांक 2 के लोग सबसे अच्छे जीवनसाथी साबित होते हैं, क्योंकि वे इनकी गंभीरता को अपनी कोमलता से संतुलित करते हैं। मूलांक 4 के साथ भी इनके संबंध सुखद रहते हैं।
कामयाबी के लिए विशेष उपाय
- सोमवार को शिव जी का रुद्राभिषेक करें और शनिवार को हनुमान चालीसा का पाठ करें।
- शनिवार को जरूरतमंदों को भोजन कराएं।
- पक्षियों को दाना डालें और काले कुत्ते की सेवा करें।
- शनिवार शाम को पीपल के नीचे दीपक जलाकर “ॐ शं शनिश्चराय नमः” का 108 बार जाप करें।
नंबर 8 के लिए क्या है शुभ?

- शुभ अंक: 8, 17 और 26 तारीखें
- शुभ रंग: नीला, काला और गहरा भूरा रंग
- शुभ रत्न: नीलम
- शुभ दिन: सोमवार, बुधवार, गुरुवार, और शुक्रवार





















