MTV Splitsvilla Season 16: रियलिटी शो स्प्लिट्सविला X6 इन दिनों फैंस को खूब पसंद आ रहा है, क्योंकि शो को प्यार विला और पैसा विला जैसे दो भागों में बाटा गया है. जिसकी वजह से ये शो और भी ज्यादा एंटरटेनिंग हो गया है. वहीं कंटेस्टेंट्स के बीच भी जबरदस्त ड्रामा देखने को मिल रहा है, तो दूसरी ओर फैंस अपने पसंदीदा खिलाड़ियों को जमकर सपोर्ट भी कर रहे हैं. ऐसे में हाल ही के एक एपिसोड में कंटेस्टेंट्स ने टीम बनाकर एक मजेदार टास्क किया, लेकिन टास्क से पहले ही माहौल गरमा गया.
MTV Splitsvilla X6: दीक्षा पवार की हुई हिमांशु से जबरदस्त लड़ाई

एपिसोड की शुरुआत सौंदर्या शेट्टी और हिमांशु अरोड़ा की बातचीत से हुई, दोनों ने पुराने सेशन्स से जुड़ी गलतफहमियों पर बात की और उन्हें सुलझाने की कोशिश की. इसके बाद दीक्षा पवार ने हिमांशु से पूछा कि वो अब उससे बात क्यों नहीं कर रहा है, बस इतनी सी ये बात धीरे-धीरे बहस में बदल गई और दोनों के बीच जोरदार लड़ाई हो गई. दूसरी ओर, अंजलि शमुक ने टेने डिविलियर्स से उसकी पसंद को लेकर सवाल किया, अंजलि ने कहा कि अगर टेने सदाफ शंकर के साथ जोड़ी बनाना चाहता है तो उसे साफ-साफ बता देना चाहिए. उसने ये भी कहा कि वो टेने को पसंद करती है.
MTV Splitsvilla Season 16: क्या टेने तोड़ देगा सदाफ से अपना रिश्ता

बाद में टयने ने ये बात शो में अपनी एक दोस्त से शेयर कर दी. ये सुनते ही अंजलि आग बबुला हो गई और उसने इस बात पर बहस शुरू कर दी. अंजलि ने कहा कि उसे फर्क नहीं पड़ता कि टयने किससे बात करता है, लेकिन सदाफ को उससे बात करना बंद कर देना चाहिए, उसका कहना था कि टयने को सदाफ में कोई दिलचस्पी नहीं है. अंजलि की बात सुनकर टेने ने कहा कि वो सदाफ के साथ अपना कनेक्शन बनाए रखेगा। इस पूरे मामले ने शो में और ज्यादा ड्रामा पैदा कर दिया.
Pyaar Villa Contestants: प्यार विला के कंटेस्टेंट्स

अगर स्प्लिट्सविला X6 के बारे में बात करें तो इसे दो हिस्सों में बांटा गया है पहला है प्यार विला और दूसरा है पैसा विला. प्यार विला में आकांक्षा चौधरी, अंजलि शमुक, अनीशा शिंदे, दीक्षा पवार, सदफ शंकर, सौंदर्या शेट्टी, सिमरन खान, चक्षदीप सिंह, योगेश रावत, सोराब बेदी, अनुज शर्मा, टेने डिविलियर्स, आयुष शर्मा, हर्षित गुरुरानी और हिमांशु अरोड़ा शामिल हैं.
Paisa Villa Contestants: पैसा विला के कंटेस्टेट्स

वहीं पैसा विला में केओना वाल्के, खुशी रावल, ज़ालक गोहिल, प्रीत सिंह, अनुष्का घोष, अस्मिता अधिकारी, कैरा अनु, निहारिका तिवारी, कुशल तंवर (गुल्लू), आरव चुघ, विशु बजाज, आयुष जामवाल, गौरश गुजराल, रॉन करियप्पा, दीप्तांशु सैनी और मोहित मगोत्रा नजर आ रहे हैं.
Read More: Raja Saab Day 10 Collection: अपने बजट का आधा हिस्सा भी नहीं निकाप पा रही फिल्म, जानें क्यों?


Download Android App
Download iOS App




