Neha Kakkar को है अपने करियर से दिक्क्त?, जानें पोस्ट शेयर कर ब्रेक लेने के पीछे का सच

Summary :

Neha Kakkar Announces Break: बॉलीवुड की मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ बीते कई सालों से एक से बढ़कर एक हिट गानें दिए जा रही हैं, वो अपने गानों पर काफी मेहनत करती है, ताकि लोगों को वो पसंद आ सके, लेकिन अब हाल ही में सिंगर ने इन सब चीजों से ब्रेक लेने का एलान किया है, उन्होंने कथित तौर पर सोशल मीडिया पर यह बात शेयर की, मगर कुछ ही देर में पोस्ट डिलीट भी कर दी. Neha Kakkar Relationships: थोड़े समय में किया पोस्ट डीलिट दरअसल सिंगर नेहा कक्कड़ ने आज यानि सोमवार को अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट…

Neha Kakkar Announces Break: बॉलीवुड की मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ बीते कई सालों से एक से बढ़कर एक हिट गानें दिए जा रही हैं, वो अपने गानों पर काफी मेहनत करती है, ताकि लोगों को वो पसंद आ सके, लेकिन अब हाल ही में सिंगर ने इन सब चीजों से ब्रेक लेने का एलान किया है, उन्होंने कथित तौर पर सोशल मीडिया पर यह बात शेयर की, मगर कुछ ही देर में पोस्ट डिलीट भी कर दी.

Neha Kakkar Relationships: थोड़े समय में किया पोस्ट डीलिट

Neha Kakkar Announces Break
Neha Kakkar Announces Break (Source: Social Media)

दरअसल सिंगर नेहा कक्कड़ ने आज यानि सोमवार को अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर ये एलान किया था कि वो अब थोड़े समय तक काम से ब्रेक लेना चाहती है. उन्होंने कुछ वक्त के लिए काम और जिम्मेदारियों से ब्रेक की बात कही ही थी कि कुछ ही देर के बाद उनका वो पोस्ट डिलीट हा गया. मगर, अब उनके पोस्ट के स्क्रीनशॉट वायरल हो रहे हैं.

Neha Kakkar Break: क्यों लिया नेहा कक्कड़ ने ब्रेक?

Neha Kakkar Announces Break
Neha Kakkar Announces Break (Source: Social Media)

नेहा कक्कड़ ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी शेयर की थी, जिसमें उन्होंने काम से ब्रेक का एलान किया था. हालांकि, फिलहाल उनके इंस्टाग्राम अकाउंट के पोस्ट या स्टोरी पर ऐसा कोई अपडेट नहीं है. कहा जा रहा है कि सिंगर ने पोस्ट शेयर करने के चंद मिनट बाद ही उसे डिलीट भी कर दिया, मगर इसके स्क्रीनशॉट वायरल हो रहे हैं. उन्होंने ब्रेक लेने की वजह इमोशनल डिस्ट्रेस, नेगेटिविटी और इंडस्ट्री का दबाव बताया है’.

Neha Kakkar Work Break: पहले भी लिया था ब्रेक

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

बता दें कि ये पहली बार नहीं है, जब नेहा कक्कड़ ने ब्रेक लिया है. साल 2020 में नेपोटिज्म की बहस के बीच भी उन्होंने ब्रेक का एलान किया था, उसके बाद आज सोमवार को फिर उन्होंने ब्रेक की बात कहकर फैंस को चौंका दिया. उन्होंने लिखा, ‘अब जिम्मेदारियों, रिश्तों, काम और हर उस चीज से ब्रेक लेने का समय है, जिसके बारे में अभी मैं सोच सकती हूं। पक्का नहीं पता कि मैं वापस आऊंगी या नहीं। शुक्रिया’.

Neha Kakkar Social Media Post: पैपराजी से की यह गुजारिश

Neha Kakkar Announces Break
Neha Kakkar Announces Break (Social Media)

इसी के साथ नेहा कक्कड़ ने पैपराजी और फैंस से भी रिक्वेस्ट करी कि वो उनकी पर्सनल लाइफ का ख्याल रखें. सिंगर ने लिखा, ‘ मैं पैपराजी और फैंस से रिक्वेस्ट करती हूं कि वे कहीं भी मेरी फोटोज और तस्वीरें कैप्चर न करें. मुझे उम्मीद है कि आप मेरी प्राइवेसी का सम्मान करेंगे और मुझे इस दुनिया में आजादी से जीने देंगे. कोई कैमरा नहीं प्लीज, मैं रिक्वेस्ट करती हूं’.

नेहा कक्कड़ के ऐसे अचानक से ब्रेक लेने की अनाउंसमेंट पर अब कई लोगों के रिएक्शन भी आ रहे हैं, कुछ लोग तो इसे पीआर स्टंट बता रहे हैं तो कुछ उन्हें सपोर्ट कर रहे हैं. ऐसे में देखने वाली बात ये होगी कि आखिर ब्रेक लेने के बाद नेहा कक्कड़ अपनी वापसी किस धमाकेदार ट्रेक के साथ करती हैं.

Read More: Box Office Day 3: ‘Rahu Ketu’ ने बॉक्स ऑफिस पर ‘Happy Patel’ को पटका, जानें कैसा रहा दोनों फिल्मों का प्रदर्शन

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।