Box Office Day 3: ‘Rahu Ketu’ ने बॉक्स ऑफिस पर ‘Happy Patel’ को पटका, जानें कैसा रहा दोनों फिल्मों का प्रदर्शन

Summary :

Rahu Ketu And Happy Patel Day 3 Collection: बीते हफ्ते सिनेमाघरों में दो अलग-अलग जॉनर की फिल्में रिलीज हुई थी. एक तरफ वीर दास के निर्देशन में बनी स्पाय-कॉमेडी ‘हैप्पी पटेल’ थी, तो दूसरी तरफ पुलकित सम्राट और वरुण शर्मा की कॉमेडी-ड्रामा ‘राहु केतु’. इन फिल्मों के बॉक्स ऑफिस क्लैश के बाद सबको ये लग रहा था कि इनके बीच काफी टफ कॉम्पटीशन देखने को मिलेगा. लेकिन यहां इसका उल्टा ही देखने को मिल रहा है. क्योंकि दोनों ही फिल्में दर्शकों को बड़ी संख्या में खींचने में नाकाम रहीं हैं. Happy Patel Khatarnak Jasoos:हैप्पी पटेल का प्रदर्शन आमिर खान प्रोडक्शंस…

Rahu Ketu And Happy Patel Day 3 Collection: बीते हफ्ते सिनेमाघरों में दो अलग-अलग जॉनर की फिल्में रिलीज हुई थी. एक तरफ वीर दास के निर्देशन में बनी स्पाय-कॉमेडी ‘हैप्पी पटेल’ थी, तो दूसरी तरफ पुलकित सम्राट और वरुण शर्मा की कॉमेडी-ड्रामा ‘राहु केतु’. इन फिल्मों के बॉक्स ऑफिस क्लैश के बाद सबको ये लग रहा था कि इनके बीच काफी टफ कॉम्पटीशन देखने को मिलेगा. लेकिन यहां इसका उल्टा ही देखने को मिल रहा है. क्योंकि दोनों ही फिल्में दर्शकों को बड़ी संख्या में खींचने में नाकाम रहीं हैं.

Happy Patel Khatarnak Jasoos:हैप्पी पटेल का प्रदर्शन

Rahu Ketu And Happy Patel Day 3 Collection
Rahu Ketu And Happy Patel Day 3 Collection (Source: Social Media)

आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी स्पाय-कॉमेडी ‘हैप्पी पटेल’ से सबको काफी उम्मीदें थीं, खासकर इमरान खान के कैमियो और ‘डेली बेली’ जैसे नॉस्टैल्जिया के कारण सबको ये लग रहा था कि ये फिल्म तो बॉक्स ऑफिस पर तबाही मचाएगी. लेकिन अगर कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने तीसरे दिन यानि कि रविवार को करीब ₹1.50 करोड़ की कमाई करी है. वहीं अगर फिल्म के टोटल कलेक्शन की बात करें तो ये लगभग ₹4.35 करोड़ का रहा है.

Rahu Ketu Box Office: राहु केतु का प्रदर्शन

Rahu Ketu And Happy Patel Day 3 Collection
Rahu Ketu And Happy Patel Day 3 Collection (Source: Social Media)

वहीं दूसरी ओर वरुण शर्मा और पुलकित सम्राट की जोड़ी ने भी कुछ खास कमाल नहीं दिखाया है. ऐसा माना जा रहा था कि ‘फुकरे’ की ये जोड़ी लोगों को एंटरटेन कर के लोगों को सिनेमाघरों तक लाएगी, पर ऐसा कुछ नहीं हुआ. अगर ‘राहु केतु’ के तीसरे दिन की कमाई को लेकर बात करें तो रविवार को फिल्म ने ₹1.75 करोड़ का कारोबार किया, जो इसके शुरुआती दो दिनों से बेहतर था. वहीं अगर टोटल कलेक्शन की बात करें तो तीन दिनों के बाद फिल्म का कलेक्शन ₹4.40 करोड़ तक पहुँच गया है. ऐसे में माना जा रहा है कि ये फिल्म शायद ही अपने 25 करोड़ के लागत को निकाल पाएगी.

Rahu Ketu And Happy Patel Day 3 Collection: क्यों नहीं कर पा रही दोनों फिल्में कमाई

Rahu Ketu And Happy Patel Day 3 Collection
Rahu Ketu And Happy Patel Day 3 Collection (Source: Social Media)

आंकड़ों पर गौर करें तो ‘राहु केतु’ ने कुल कलेक्शन के मामले में ‘हैप्पी पटेल’ को बहुत मामूली अंतर से पीछे छोड़ दिया है. गौरतलब है कि बॉक्स ऑफिस पर पहले से चल रही ब्लॉकबस्टर फिल्में ‘धुरंधर’ और प्रभास की ‘द राजा साब’ इन फिल्मों को अपने सामने नहीं टिकने दे रही हैं. लेकिन फिर भी ये फिल्में अपना संघर्ष जारी रख रही हैं.

Read More: Raja Saab Day 10 Collection: अपने बजट का आधा हिस्सा भी नहीं निकाप पा रही फिल्म, जानें क्यों?

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।