Gold Necklace Earring Set: फैशन के गलियारों में आए दिन तरह-तरह के ट्रेंड आते रहते हैं। आजकल एक बार फिर से गोल्ड के नेकलेस और इयररिंग्स के सेट काफी ट्रेंड में हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए लेकर आए हैं गोल्ड नेकलेस और इयररिंग्स के खूबसूरत सेट जिसे कैरी कर के आप अपने लुक में ग्रेस ऐड कर सकती हैं।
Gold Necklace Earring Set: गोल्ड नेकलेस और इयररिंग्स के सेट है परफेक्ट
1. Traditional Gold Necklace Earring Set

अगर आपको हैवी डिजाइन के गहने पसंद हैं तो आप इस तरह के गोल्ड प्लेटेड नेकलेस और इयररिंग्स के सेट ट्राई कर सकती हैं। इस तरह के डिजाइंस आपको बेहद ही ट्रेडिशनल लुक देने का काम करेंगे। ऐसे डिजाइंस बिल्कुल असली सोने जैसे लगते हैं।
2. Heavy Gold Necklace Earring Set

simple gold necklace design इस तरह के खूबसूरत नेकलेस पहन कर आप अपने लुक में चार चांद लगा सकती हैं। हैवी साड़ी या लहंगे के साथ इस तरह के गोल्ड प्लेटेड नेकलेस और इयररिंग्स चेहरे का नूर बढ़ा देंगे। ऐसे डिजाइंस दिखने में हैवी लगते हैं पर होते काफी लाइट वेट हैं।
3. Meenakari Gold Necklace Earring Set

मीनाकारी वाले इस तरह के डिजाइंस आपके लुक में चार चांद लगाने का काम करेंगे। इस तरह के डिजाइंस सिल्क साड़ी के साथ काफी खूबसूरत लगते हैं। ऐसे डिजाइंस आपको रॉयल लुक देने का काम करेंगे।
4. जालीदार गोल्ड नेकलेस

जालीदार डिजाइन वाले 10 gram gold necklace की मार्केट में खूब डिमांड है। इस तरह के नेकलेस सुंदर और स्टाइलिश लगते हैं। ये डिजाइन दुल्हन के गले में तो और भी प्यारे लगते हैं और देखने वाले भी तारीफ करते नहीं थकते हैं।
5. झूमर गोल्ड नेकलेस डिजाइन

ऐसे झूमर वाले सोने के हार इन दिनों ट्रेंड में है। इस डिजाइन को कैरी करना भी काफी आसान होता है। आप कम वजन में भी इस डिजाइन को बनवा सकते हैं। इसकी बस एक लेयर हैवी होती है और बाकि लेयर्स जालीदार और झूमर जैसी होती हैं।
















