सेहत भी, स्वाद भी! बच्चों के टिफिन के लिए झटपट करें Mix Veg Paratha, यहां देखें Perfect Recipe

Summary :

Mix Veg Paratha Recipe: कड़कड़ाती ठंड में गरमा-गरम और कुरकुरे पराठे खाने का मजा ही कुछ और होता है। आलू और प्याज के पराठे तो बहुत खाए होंगे। लेकिन क्या आपने  मिक्स वेज पराठा ट्राई किया है। ये पराठें न केवल स्वादिष्ट होते हैं, बल्कि यह सेहत से भी भरपूर होते हैं। अगर आप सोच रहे हैं कि Ghar Par Mix Veg Paratha Kaise Bnaye? तो ये लेख आपके लिए है। यहां पर मिक्स वेज पराठा बनाने की सामग्री से लेकर उसे बनाने की विधि तक, सब कुछ बताया गया है। इस सिंपल रेसिपी को पढ़कर आप भी घर पर बच्चों…

Mix Veg Paratha Recipe: कड़कड़ाती ठंड में गरमा-गरम और कुरकुरे पराठे खाने का मजा ही कुछ और होता है। आलू और प्याज के पराठे तो बहुत खाए होंगे। लेकिन क्या आपने  मिक्स वेज पराठा ट्राई किया है। ये पराठें न केवल स्वादिष्ट होते हैं, बल्कि यह सेहत से भी भरपूर होते हैं।
अगर आप सोच रहे हैं कि Ghar Par Mix Veg Paratha Kaise Bnaye? तो ये लेख आपके लिए है। यहां पर मिक्स वेज पराठा बनाने की सामग्री से लेकर उसे बनाने की विधि तक, सब कुछ बताया गया है। इस सिंपल रेसिपी को पढ़कर आप भी घर पर बच्चों के लिए बाजार जैसा स्वादिष्ठ और सेहतमंद मिक्स वेज पराठे बना सकते हैं।

Mix Veg Paratha Ingredients: मिक्स वेज पराठा बनाने की सामग्री

Mix Veg Paratha Recipe
Mix Veg Paratha Recipe (Image: AI Generated)
  • 2 कप गेहूं का आटा
  • 2 मध्यम आकार के उबले और मैश किए हुए आलू
  • कद्दूकस की हुई फूलगोभी, पत्तागोभी, गाजर और बारीक कटी हुई बीन्स
  • लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, गरम मसाला और अमचूर पाउडर
  • बारीक कटा हरा धनिया, हरी मिर्च, अदरक का पेस्ट
  • स्वादानुसार नमक
  • सेंकने के लिए घी या तेल

Mix Veg Paratha Recipe in Hindi: मिक्स वेज पराठा बनाने की विधि

Mix Veg Paratha Recipe
Mix Veg Paratha Recipe (Image: AI Generated)
मिक्स वेज पराठा बनाने की विधि आसान है। सबसे पहले एक बड़े बाउल में गेहूं का आटा लें। इसमें थोड़ा सा नमक और एक चम्मच तेल डालकर पानी मिलाते हुए नरम आटा गूंथ लें। आटे को 15 से 20 मिनट के लिए ढककर छोड़ दें ताकि वह अच्छे से सेट हो जाए।

अब एक पैन में थोड़ा तेल गरम करें और उसमें जीरा, अदरक का पेस्ट और हरी मिर्च डालें। इसमें सभी कद्दूकस की हुई सब्जियों को डालकर 2-3 मिनट तक भूनें ताकि उनका अतिरिक्त पानी सूख जाए। बाद में उबले आलू, सभी मसाले और हरा धनिया मिलाकर अच्छी तरह मिक्स करें। आपकी चटपटी स्टफिंग तैयार है।

पराठे बनाने के लिए आटे की एक लोई लें और उसे थोड़ा बेल लें। इसके बीच में तैयार की गई स्टफिंग रखें और किनारों को बंद करके दोबारा गोल लोई बना लें। अब इसे हल्के हाथों से बेलें ताकि पराठा फटे नहीं। गोल बेलने के बाद पराठे को गर्म तवे पर डालें और दोनों तरफ घी या तेल लगाकर सेंक लें।

आपका स्वादिष्ठ मिक्स वेज पराठा बनकर तैयार है। इसे दही या चटनी के साथ गरमा-गरम परोसें।

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।