Aaj ka Mausam 30 July 2026: दिल्ली-यूपी समेत 22 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, असम में बाढ़, जानें ताजा वेदर अपडेट

Summary :

देश के कई हिस्सों में मानसून ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। असम और ओडिशा में भारी बारिश के कारण बाढ़ से काफी जान-माल का नुकसान हुआ है। मौसम विभाग (IMD) ने 22 राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है।

देश के कई हिस्सों में मानसून ने लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। असम और ओडिशा में भारी बारिश की वजह से बाढ़ आ गई है, जिससे काफी जान-माल का नुकसान हुआ है। इस बीच मौसम विभाग ने 22 राज्यों में बारिश के साथ आंधी का अलर्ट जारी किया है। IMD के मुताबिक, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में बने चक्रवात की वजह से मौसम खराब हो गया है। इसके असर से कई राज्यों में भारी बारिश हो सकती है, जिससे सड़कों पर पानी भरने, बाढ़ आने, भूस्खलन होने और यातायातप्रभावित होने की आशंका है। आइए जानते हैं, आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम का हाल…

किन 22 राज्यों में होगी बारिश?

मौसम विभाग के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, गुजरात, पंजाब, हरियाणा, झारखंड, असम, ओडिशा समेत पूर्वोत्तर के कई राज्यों में भरी बारिश की संभावना है। पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन और निचले इलाकों में जलभराव का खतरा है।

दिल्ली में अगले 2 दिन कैसा रहेगा मौसम?

Aaj ka Mausam 30 July 2026
Delhi Weather (Image- Social Media)

दिल्ली में मौसम का मिज़ाज बदला हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक, आज (30 जुलाई) को दिनभर बादल छाए रहेंगे और बीच-बीच में कई इलाकों में हल्की-फुल्की बारिश के साथ बिजली चमक सकती है। राजधानी में आज अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहने का अनुमान है। 31 से 1 अगस्त के बीच भी मौसम ऐसा ही बना रह सकता है, आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश हो सकती है।

उत्तर प्रदश में कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर प्रदेश में 30 जुलाई से मानसूनी गतिविधियां तेज होने की संभावना है। 30 और 31 जुलाई को पश्चिमी यूपी के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ हिस्सों में मूसलाधार बारिश हो सकती है। इसके बाद 2 से 4 अगस्त के बीच पूर्वी यूपी में मानसून का प्रभाव और बढ़ेगा, कई इलाकों में भारी बारिश होने का अनुमान है। IMD ने इस दौरान तेज हवाओं के साथ बिजली गिरने की भी आशंका जताई है।

असम में अगले 24 घंटों के लिए ऑरेंज अलर्ट

Aaj ka Mausam 30 July 2026
Assam Weather (Image- Social Media)

असम में लगातार हो रही भारी बारिश की वजह से बाढ़ की गंभीर स्थिति बन गई है। बाढ़ में मरने वालों की संख्या 75 पहुंच गई है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं सुंदरगढ़, संबलपुर और सुवर्णपुर जिलों में तेज बारिश का दौर जारी है।

आज आपके शहर में कितना रहेगा तापमान?

शहर (City) अधिकतम तापमान (30 जुलाई) न्यूनतम तापमान (30 जुलाई)
दिल्ली (Delhi) 34°C 29°C
चेन्नई (Chennai) 37°C 29°C
भोपाल (Bhopal) 31°C 25°C
शिमला (Shimla) 24°C 20°C
पटना (Patna) 33°C 28°C
मुंबई (Mumbai) 28°C 27°C
जयपुर (Jaipur) 34°C 28°C
रांची (Ranchi) 28°C 24°C
नैनीताल (Nainital) 24°C 21°C
कोलकाता (Kolkata) 30°C 27°C
लखनऊ (Lucknow) 34°C 28°C

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।